Monday, 26 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में गश्त के दौरान अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी पुलिस की कार, तीन पुलिसकर्मी घायलLucknow : भारत ने वैश्विक पटल पर अपनी आर्थिक शक्ति का लिखा नया अध्याय- मुख्यमंत्रीVaranasi : वाराणसी को मिली गारमेंट फैक्ट्री की सौगात, प्रधानमंत्री ने अरविंद मिल्स के नए मैन्युफैक्चरिंग प्लांट का किया लोकार्पणLucknow : योगी सरकार में चकबंदी व्यवस्था को मिली रफ्तार, पिछले 8 वर्षों में 21 लाख से अधिक वादों का निस्तारणLucknow : यूपी में विद्युत सखियों ने जमा कराया रिकॉर्ड 1.80 करोड़ लोगों का बिलVaranasi : ‘महादेव’ कॉल साइन और ‘विश्वनाथ’ फॉर्मेशन के साथ काशी के आसमान में गरजे भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानTrain Accident: ग्रेटर नोएडा में ट्रेन की चपेट में आने से नामीबिया के 21 वर्षीय छात्र की मौत, दूतावास की मौजूदगी में पोस्टमार्टमDrug Trafficking: नेपाल से गांजा लाकर दिल्ली-एनसीआर में बेचने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, क्रेटा कार बरामद

अवाना और नागर आए एकसाथ, बोले-एक साथ मिलकर भाजपा को हराएंगे

समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर पिछले 8 दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थितियां खत्म हो गई
समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर पिछले 8 दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थितियां खत्म हो गई

अमर सैनी

नोएडा।समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी को लेकर पिछले 8 दिनों से चली आ रही असमंजस की स्थितियां खत्म हो गई। शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार डॉक्टर महेंद्र नागर और उससे पहले घोषित किए गए उम्मीदवार राहुल अवाना ने एक साथ आकर प्रेस वार्ता की और कहा कि हम सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ेंगे। शीर्ष नेतृत्व ने हम दोनों पर विश्वास जताया हम गठबंधन की तरफ से गौतम बुद्ध नगर में भाजपा को हराकर राष्ट्रीय अध्यक्ष को तोहफा देंगे।

समाजवादी पार्टी ने कुछ दिन पहले ही गौतम बुद्ध नगर से डॉक्टर महेंद्र नागर को अपना प्रत्याशी बनाया था लेकिन उसके दो दिन बाद ही उनका टिकट बदल दिया गया और राहुल अवाना को प्रत्याशी बना दिया। उसके बाद से लगातार समाजवादी पार्टी के संगठन से जुड़े हुए लोग शीर्ष नेतृत्व से टिकट बदलने की मांग कर रहे थे, जिस पर अखिलेश यादव ने फैसला लेते हुए गुरुवार को एक बार फिर से टिकट बदल दिया और राहुल अवाना की जगह डॉक्टर महेंद्र नगर को दोबारा से प्रत्याशी बना दिया गया। पहले और वर्तमान प्रत्याशी और जिले में समाजवादी पार्टी के संगठन से जुड़े हुए लोग व गठबंधन में शामिल सभी दलों ने मिलकर एक प्रेस वार्ता की। इस दौरान समाजवादी पार्टी से जिला अध्यक्ष व उसके अलावा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार भाटी व कांग्रेस और आप नेता भी शामिल रहे ।इस दौरान सभी ने साथ मिलकर कहा कि उनकी लड़ाई मुद्दों पर है, भारतीय जनता पार्टी के द्वारा जिस तरह से सरकार चलाई गई है और तानाशाही की गई है ,उसके खिलाफ वह चुनाव लड़ रहे हैं। इस दौरान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार ने स्थानीय मुद्दों को लेकर भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला और उन्होंने कहा कि गौतम बुद्ध नगर में किसान लंबे समय से संघर्ष कर रहे हैं लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

भाजपा सरकार को बताया फेल

साथ ही उन्होंने युवाओं के रोजगार का मुद्दा भी उठाया और इसके अलावा उन्होंने गांव और शहरों मे घूम रहे गौवंशो को लेकर भी मुद्दा उठाया और कहा कि किसानों की फसल को आए दिन बर्बाद किया जा रहा है ,साथ ही आवारा जानवरों की वजह से सड़क हादसे हो रहे हैं। इस समस्या का अभी तक भाजपा सरकार कोई भी समाधान नहीं कर पाई है।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजकुमार भाटी ने कहा कि जिले में समाजवादी पार्टी गठबंधन के साथ मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है। हम मुद्दों के साथ में चुनाव लड़ रहे हैं । 2019 में लोग धोखे में आ गए थे लेकिन इस बार लोग किसी के झांसे में नहीं आएंगे ।उन्होंने कहा कि बेरोजगारी लगातार बढ़ती हुई जा रही है। महंगाई लगातार बढ़ रही है ।किसानों को लगातार परेशान किया जा रहा है। इन सब का जवाब जनता इस बार भाजपा को देगी और हमारे गठबंधन की सरकार केंद्र में आएगी ,साथ ही गौतम बुद्ध नगर से समाजवादी प्रत्याशी महेंद्र नागर बड़ी जीत दर्ज करेंगे। इस दौरान टिकट बदले जाने पर उन्होंने कहा कि शीर्ष नेतृत्व के द्वारा दोनों प्रत्याशियों को देखा गया था, जो फैसला लिया गया वह सही लिया गया है। वही टिकट बदलने पर राहुल अवाना ने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा जो फैसला लिया गया है, वह उसका सम्मान करते हैं। हम सभी साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं।भाजपा सरकार के द्वारा किसानों पर अत्याचार किया जा रहा है।उसका किसान हिसाब लेंगे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *