Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Krishna Nagar Sewer Project: कृष्णा नगर विधानसभा में बदलेगी सीवर पाइपलाइन, ज्ञान पार्क में कार्य का हुआ शुभारंभ

Krishna Nagar Sewer Project: कृष्णा नगर विधानसभा में बदलेगी सीवर पाइपलाइन, ज्ञान पार्क में कार्य का हुआ शुभारंभ

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नई दिल्ली। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ज्ञान पार्क में वर्षों से चली आ रही सीवर की गंभीर समस्या के समाधान की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। स्थानीय विधायक डॉ. अनिल गोयल के प्रयासों से यहां नई सीवर पाइपलाइन बिछाने के कार्य का विधिवत शुभारंभ किया गया, जिससे क्षेत्र के लगभग 150 से 200 घरों को सीधी राहत मिलने की उम्मीद है।

ज्ञात हो कि ज्ञान पार्क क्षेत्र के निवासी लंबे समय से गंदे पानी की निकासी, सीवर ओवरफ्लो और बदबू जैसी समस्याओं से जूझ रहे थे। बार-बार की शिकायतों के बावजूद समाधान नहीं हो सका था। अब विधायक डॉ. अनिल गोयल द्वारा उठाए गए इस ठोस कदम से लोगों को बड़ी राहत मिल सकती है।

कार्यक्रम के दौरान विधायक ने कहा कि दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता और माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में यह संकल्प लिया गया है कि अगले पांच वर्षों के भीतर कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र की सभी जर्जर और पुरानी सीवर पाइपलाइनों को पूरी तरह बदला जाएगा। इसके साथ ही पेयजल पाइपलाइनों का भी नवीनीकरण किया जाएगा और क्षेत्र की टूटी-फूटी सड़कों का पूर्ण पुनर्निर्माण किया जाएगा।

डॉ. गोयल ने कहा, “हम केवल वादे नहीं कर रहे, बल्कि यह काम धरातल पर दिखाई देगा। हमारी प्राथमिकता क्षेत्रवासियों को मूलभूत सुविधाएं दिलाना है, और यह शुरुआत उसी दिशा में एक बड़ा कदम है।”

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कपिल राणा, महामंत्री सौम्या अग्रवाल, समिति अध्यक्ष दीपक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह विकास कार्य लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में मील का पत्थर साबित होगा।

 

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें