Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Delhi Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके शास्त्री पार्क में पिता ने 12 साल के बेटे की हत्या की

Delhi Crime – Shastri Park Child Murder

Delhi Crime: दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके शास्त्री पार्क में पिता ने 12 साल के बेटे की हत्या की

रिपोर्ट: रवि डालमिया

दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके शास्त्री पार्क से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां एक पिता ने अपने ही 12 साल के बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक बच्चे की पहचान अल्तमश के रूप में हुई है। बच्चे का शव मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में बच्चे की आंख और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे साफ है कि हत्या बेहद क्रूर तरीके से की गई। उत्तर पूर्वी दिल्ली के डीसीपी आशीष कुमार मिश्रा ने बताया कि सुबह करीब 9:50 बजे शास्त्री पार्क थाने में एक बच्चे की हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो शास्त्री पार्क चौक लूप के पास करीब 12 साल का एक बच्चा अचेत अवस्था में मिला। उसे तुरंत जेपीसी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने शास्त्री पार्क थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। फॉरेंसिक टीम ने मौके का निरीक्षण किया और जरूरी सबूत जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। हत्या का आरोप बच्चे के पिता वाजिद खान पर लगा है। आरोप है कि वाजिद खान ने अपने 12 साल के बेटे की हत्या करने के बाद उसका वीडियो बनाया और उसे अपने ही परिवार के सदस्यों को भेजकर इस वारदात की जानकारी दी। इतना ही नहीं, हत्या के बाद आरोपी ने अपनी पत्नी को फोन कर कहा कि उसने बच्चे को मार दिया है और लाश वहीं पड़ी है, जाकर उठा लो। पत्नी को पहले तो इस बात पर यकीन नहीं हुआ और उसने कहा कि वह ऐसा नहीं कर सकता, लेकिन आरोपी ने कसम खाकर कहा कि उसने बच्चे की हत्या कर दी है और शव झाड़ियों में पड़ा है।

परिजनों के मुताबिक गुरुवार को उनके दोनों छोटे भाई अल्तमश और वसी शास्त्री पार्क में स्थित स्कूल गए थे। शाम को छुट्टी के समय वाजिद रिक्शा लेकर स्कूल पहुंचा और दोनों सौतेले बच्चों को रिक्शे में बैठाकर शास्त्री पार्क लालबत्ती के पास ले गया। वहां बड़े बेटे को रिक्शे में बैठा रहने दिया और छोटे बेटे अल्तमश को यह कहकर झाड़ियों में ले गया कि वह उसे चूहे दिखाएगा। करीब एक घंटे बाद वाजिद झाड़ियों से अकेला वापस लौटा। जब बड़े बेटे ने पूछा कि अल्तमश कहां है तो उसने कहा कि वह घर चला गया है और तुम भी चले जाओ। शाम सात बजे तक जब अल्तमश घर नहीं पहुंचा तो परिवार ने उसकी तलाश शुरू की। आरोप है कि शुक्रवार सुबह करीब छह बजे वाजिद ने अपनी पत्नी को वीडियो कॉल कर कहा कि तेरे बेटे को मार दिया है, जाकर झाड़ियों से उसका शव उठा ला। इसके बाद परिवार के लोग जब बताए गए स्थान पर पहुंचे तो झाड़ियों में बच्चे का शव मिला।

बच्चे के शरीर पर नुकीले हथियार से वार के निशान थे और आशंका है कि पत्थर से उसके सिर पर कई बार वार किए गए। बच्चे का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत था। स्कूल की वर्दी और आईकार्ड से परिवार ने अल्तमश की पहचान की। इस घटना ने न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें