Noida Private Institutions: निजी स्कूलों और अस्पतालों में स्थानीय किसानों को छूट की मांग तेज

Noida Private Institutions: निजी स्कूलों और अस्पतालों में स्थानीय किसानों को छूट की मांग तेज

नोएडा में निजी स्कूलों और अस्पतालों में स्थानीय किसानों को निर्धारित छूट दिलाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने इस संबंध में प्राधिकरण के ओएसडी अभिषेक पाठक को ज्ञापन सौंपकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि जिन निजी शिक्षण संस्थानों और अस्पतालों को प्राधिकरण ने रियायती दरों पर भूखंड आवंटित किए थे, उनकी लीज डीड में स्पष्ट शर्त है कि स्थानीय किसानों को फीस और इलाज में विशेष छूट दी जाएगी।

संगठन के संस्थापक चौधरी प्रवीण भारतीय ने आरोप लगाया कि लीज डीड में छूट का प्रावधान होने के बावजूद पिछले करीब दस वर्षों से यह नियम प्रभावी रूप से लागू नहीं किया गया है। इससे उन किसानों और उनके परिवारों को लाभ नहीं मिल पा रहा, जिनकी जमीन अधिग्रहित कर इन संस्थानों को आवंटित की गई थी। उन्होंने कहा कि यह न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि किसानों के साथ अन्याय भी है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि प्राधिकरण लीज डीड की शर्तों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करे और सभी निजी स्कूलों व अस्पतालों को निर्देशित करे कि वे स्थानीय किसानों के बच्चों को शिक्षा शुल्क में तथा इलाज में तय रियायत तत्काल प्रभाव से दें। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

संगठन का कहना है कि प्राधिकरण की जिम्मेदारी है कि वह अपने द्वारा तय शर्तों को लागू कराए और किसानों के अधिकारों की रक्षा करे। अब इस मुद्दे पर प्राधिकरण की प्रतिक्रिया और आगे की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हुई हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Topics

Lucknow : ‘पदक लाओ, पद पाओ’ के तहत खिलाड़ियों की सीधी भर्ती- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को शारदीय...

Lucknow : योगी सरकार नवंबर में लाएगी नई आयुष पॉलिसी-26

Lucknow : योगी सरकार देश के आयुष सेक्टर में...

Ghazibad : शिक्षा की नैया डुबोने वाली पार्टी है सपा- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

Ghazibad : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img