Noida Missing Case: दादरी से तीन सगे भाई रहस्यमय हालात में लापता, पुलिस जांच तेज

Noida Missing Case: दादरी से तीन सगे भाई रहस्यमय हालात में लापता, पुलिस जांच तेज

नोएडा के दादरी कोतवाली क्षेत्र से तीन सगे भाइयों के रहस्यमय परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मचा हुआ है और परिजन बेहद परेशान हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर तलाश अभियान शुरू कर दिया है।

जानकारी के अनुसार सेक्टर म्यू-2 निवासी हरिओम के तीनों पुत्र 15 वर्षीय निशांत, 10 वर्षीय शोभित और 7 वर्षीय लव कुमार 18 फरवरी को बाइक पर सवार होकर घर से निकले थे। देर शाम तक जब वे वापस नहीं लौटे तो परिवार को चिंता हुई।

परिजनों ने पहले अपने स्तर पर रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में उनकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एसीपी प्रशाली गंगवार के अनुसार आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संभावित स्थानों पर टीम भेजी गई है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि तीनों भाई किस दिशा में गए थे और आखिरी बार उन्हें कहां देखा गया था। परिजनों से भी लगातार पूछताछ की जा रही है ताकि किसी भी संभावित कारण का पता लगाया जा सके।

परिवार ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी को भी तीनों बच्चों के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img