Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दुष्कर्म और उत्पीड़न से तंग आकर किशोरी ने पिया तेजाब, इलाज के दौरान तोड़ा दम

Hapur News : जनपद हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले में किशोरी ने दुष्कर्म और उत्पीड़न से तंग आकर तेजाब पी लिया। वहीं अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की मां ने मोहल्ले के ही युवक पर दुष्कर्म और उत्पीड़न में आरोपी के पिता की मिलीभगत का आरोप लगाते हुए शिकायत की। पुलिस ने मामले में आरोपी और उसके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

शहर के एक मोहल्ला निवासी महिला ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि उसकी 17 वर्षीय पुत्री नगर के स्कूल में कक्षा 12वीं की छात्रा थी। आरोप है कि मोहल्ला निवासी कामिल पिछले करीब चार वर्षों से उसकी पुत्री का शारीरिक शोषण कर रहा था। जब इस बात की जानकारी उन्हें हुई तो उन्होंने कामिल और उसके पिता को समझाया, लेकिन आरोपी ने मिलना-जुलना बंद नहीं किया।

आरोप है कि कामिल उनकी पुत्री को लगातार मानसिक रूप से प्रताड़ित करते हुए शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा था। इस पूरे कृत्य में युवक के पिता ने भी साथ दिया। लगातार तनाव और बदनामी के डर से पुत्री अवसाद में चल रही थी। इसके कारण उसने 3 फरवरी 2025 को तेजाब पी लिया। जानकारी होने पर परिजनों ने उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से हालत बिगड़ने पर 4 फरवरी को अनवरपुर स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

वहां करीब दो सप्ताह तक उपचार चला, लेकिन हालत गंभीर होने पर 18 फरवरी को उसे मेरठ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, लेकिन वहां उपचार के दौरान पीड़िता ने बुधवार को दम तोड़ दिया। पीड़िता की मां ने इस संबंध में एसपी से शिकायत करते हुए आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

सीओ वरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि एसपी के आदेश पर मोहल्ला निवासी कामिल और उसके पिता भूरा के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले में जांच की जा रही है। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार किया जाएगा।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें