Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : अयोध्या की तर्ज पर मथुरा में भी जगमगाई श्रीकृष्ण जन्मभूमि, भव्य दीपोत्सव से अलौकिक हुआ बृजधामChandigarh : भाजपा अकेले चुनाव लड़े या सहयोगियों के साथ; ‘आप’ अपने विकास के रिकॉर्ड पर चुनाव लड़ेगी- बलतेज पन्नूChandigarh : पंजाब सरकार ने 6,507 कंप्यूटर शिक्षकों के महंगाई भत्ते में 40 प्रतिशत वृद्धि करके कर्मचारियों को दिया दिवाली का तोहफा- मुख्यमंत्रीMathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीGautam Buddh Nagar Polling Stations: जिले में 766 मतदान केंद्र और 1926 मतदेय स्थल निर्धारित, चार जनवरी को अंतिम मतदाता सूचीBhangel Firecracker Fire: दिवाली से एक दिन पहले ठेली पर रखे ग्रीन पटाखों में लगी आग, दमकलकर्मियों ने तुरंत पाया काबूNoida Diwali Security: दीवाली पर 10 जोन और 26 सेक्टरों में पुलिस का पहरा, ड्रोन से निगरानी और 20 स्थानों पर दमकल तैनात

Greater Noida Fraud Case: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से फ्लैट के नाम पर 61 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR

Noida NCR News in Hindi

Greater Noida Fraud Case: रिटायर्ड लेफ्टिनेंट कर्नल से फ्लैट के नाम पर 61 लाख की ठगी, कोर्ट के आदेश पर FIR

ग्रेटर नोएडा में फ्लैट दिलाने के नाम पर सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट कर्नल से 61 लाख रुपये से अधिक की कथित धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। अदालत के निर्देश पर बीटा-2 कोतवाली पुलिस को प्राथमिकी दर्ज कर जांच के आदेश दिए गए हैं। मामला AWHO Gurjinder Vihar Township से जुड़ा बताया गया है।

गुरुग्राम निवासी पीड़ित शम्भू नाथ ठाकुर वर्ष 2023 में लेफ्टिनेंट कर्नल पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनका आरोप है कि नवंबर 2023 में रियल एस्टेट कारोबारी राजू शर्मा के माध्यम से उनकी मुलाकात समीना अहमद उर्फ डिंपल और सौरभ उर्फ मार्शल से कराई गई। समीना ने ग्रेटर नोएडा के सेक्टर चाई-1 स्थित गुरजिंदर विहार टाउनशिप में एक फ्लैट बेचने का प्रस्ताव रखा।

6 नवंबर 2023 को 1.50 करोड़ रुपये में सौदा तय हुआ और एक लाख रुपये टोकन मनी के रूप में दिए गए। बाद में आरोप है कि विक्रेता पक्ष ने कीमत बढ़ाकर 1.73 करोड़ रुपये कर दी। 15 जुलाई 2024 को दोनों पक्षों के बीच एग्रीमेंट टू सेल हुआ। पीड़ित और उनकी पत्नी ने अलग-अलग किश्तों में लगभग 61,32,320 रुपये अग्रिम राशि के रूप में दिए।

बताया गया कि करीब 26 लाख रुपये Army Welfare Housing Organisation और ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से संबंधित भुगतान के रूप में जमा कराए गए। 6 मई 2025 को चार लाख रुपये ई-स्टांप ड्यूटी के रूप में भी अदा किए गए।

इसके बावजूद आरोप है कि आरोपी पक्ष ने ट्रांसफर मेमोरेंडम (टीएम) की शर्तें तय समय पर पूरी नहीं कीं। जब पीड़ित ने रजिस्ट्री कराने या धनवापसी की मांग की तो उन्हें कथित रूप से धमकाया गया। पीड़ित को यह भी जानकारी मिली कि आरोपियों के खिलाफ कानपुर नगर में पहले से धोखाधड़ी का मामला दर्ज है।

पुलिस से संतोषजनक कार्रवाई न होने पर पीड़ित ने अदालत की शरण ली, जिसके बाद कोर्ट ने प्राथमिकी दर्ज कर विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। अब पुलिस पूरे लेनदेन, दस्तावेजों और बैंक ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें