Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

Noida Railway Crime: ट्रेन पर पथराव और DFC केबल कटिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

Noida NCR News in Hindi

Noida Railway Crime: ट्रेन पर पथराव और DFC केबल कटिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार

नोएडा में दिल्ली–हावड़ा रेल मार्ग पर एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर कोच के शीशे तोड़ने और डीएफसी लाइन की केबल काटने की घटनाओं का खुलासा करते हुए आरपीएफ ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इन घटनाओं के बाद रेलवे सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई थीं और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच तेज कर दी गई थी।

जानकारी के अनुसार 17 दिसंबर को ट्रेन संख्या 12877 एक्सप्रेस दिल्ली की ओर जा रही थी। जब ट्रेन मारीपत रेलवे स्टेशन और चिपियाना के बीच पहुंची, तभी अज्ञात लोगों ने उस पर पथराव कर दिया। इस घटना में कोच के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए थे। घटना से यात्रियों में अफरातफरी मच गई थी, हालांकि किसी यात्री के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना नहीं थी।

इसके अलावा 3 फरवरी को डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC) लाइन पर केबल काटे जाने का मामला सामने आया था। इस घटना से रेलवे संचालन प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी। दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।

19 फरवरी को आरपीएफ को सूचना मिली कि दादरी कोतवाली क्षेत्र के बढ़पुरा गांव निवासी मोहित भाटी इन घटनाओं में शामिल है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी निरीक्षक के अनुसार पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।

पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी अकेले वारदात को अंजाम दे रहा था या उसके साथ अन्य लोग भी शामिल थे। रेलवे सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है।

Himachal Pradesh: अनुकंपा नियुक्ति की प्रतीक्षा कर रहे 202 पात्र आवेदकों को नए वर्ष का तोहफा, मुख्यमंत्री सुक्खू का बड़ा फैसला

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें