Noida: नोएडा के विंडसर कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 19 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर

Noida: नोएडा के विंडसर कंपनी में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा, 19 कर्मचारी घायल, 3 की हालत गंभीर

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-63 क्षेत्र स्थित सी-122 विंडसर कंपनी में आज उस समय बड़ा हादसा हो गया जब कंपनी में दो स्टीम बॉयलर अचानक फट गए। धमाका इतना जोरदार था कि उसकी आवाज दूर-दूर तक सुनाई दी। हादसे में कुल 19 कर्मचारी घायल हो गए, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। धमाके के कारण कंपनी की बिल्डिंग के शीशे चकनाचूर हो गए और मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों के अनुसार, अधिकांश घायलों को मामूली चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। हालांकि, गंभीर रूप से घायल तीन कर्मचारियों पंकज (26), मनोज पासवान (35) और सुनीता (40) को आईसीयू में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। अन्य घायलों में सचिन (18), कुलदीप (21), रविकांत (25), आकाश (20), मोहित (19), आलम (29), प्रकाश (52), सीमा (42), आशा रानी (27), भूमि (19), कल्प सिंह (19), प्रमोद (38), रजनीश (18), लोकेश (19), सतेंद्र (35), पुष्पेंद्र (27) और अतुल (30) शामिल हैं।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसे में किसी के जलने या आग लगने की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल तकनीकी टीम द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक जांच में बॉयलर फटने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने घटनास्थल को घेर लिया है और फैक्ट्री में कार्यरत अन्य कर्मचारियों से पूछताछ की जा रही है। इस हादसे ने औद्योगिक क्षेत्रों में श्रमिक सुरक्षा और बॉयलर जैसे उपकरणों के रखरखाव पर एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं। प्रशासन ने कहा है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। घायलों के इलाज के लिए प्रशासन हर संभव मदद कर रहा है और सभी घायलों के स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है।

>>>>>>>>>>>

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Topics

Gorakhpur : सरकार का संकल्प, हर नागरिक के जीवन में हो सुगमता- सीएम योगी

Gorakhpur : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विकास...

Lucknow : सीएम डैशबोर्ड रैंकिंग में एक बार फिर रामपुर ने मारी बाजी

Lucknow : योगी सरकार द्वारा पिछले साढ़े नौ वर्षों...

Noida : मूसलाधार बारिश के बीच नोएडा एयरपोर्ट की तत्परता, 30 मिनट में जलभराव दूर

Noida : उत्तर प्रदेश के जेवर स्थित नोएडा अंतरराष्ट्रीय...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img