Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

जिला में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह से लगे पाबंधी – शक्ति रानी शर्मा

शक्ति रानी शर्मा
जिला में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह से लगे पाबंधी - शक्ति रानी शर्मा

जिला में अवैध माइनिंग पर पूरी तरह से लगे पाबंधी – शक्ति रानी शर्मा

सुपरदारी पर छोड़ी गई गाड़ियां अब माइनिंग कार्य में नहीं हो सकेंगी प्रयोग – उपायुक्त

पंचकूला, 28 जनवरी – विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि अवैध माइनिंग के कारण पिंजोर, मोरनी सहित अन्य पहाड़ी क्षेत्र के पर्यावरण पर आने वाले दिनों में बुरा प्रभाव पड़ सकता है, जिसको देखते हुए माइनिंग पर पूर्ण रूप से पाबंधी लगाए जाने की जरूरत हैं। उन्होंने अधिकारियों की तारीफ करते हुए कहा कि माइनिंग में पहले की अपेक्षा काफी हद तक कंट्रोल हुआ है, पर अवैध माइनिंग को पूरी तरह से खत्म करना है।

कालका विधायक श्रीमती शक्ति रानी शर्मा आज लघु सचिवालय के सभागार में आयोजित जिला स्तरीय टास्क फोर्स खनन समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थी। इस मौके पर उपायुक्त मोनिका गुप्ता भी मौजूद रही।

श्रीमती शक्ति रानी शर्मा ने कहा कि बृज कोटी, नानकपुर, बडोना कलां में काफी ज्यादा अवैध माइनिंग हो रही है। यहां से अवैध खनन के दौरान आने-जाने वाले वाहनों के कारण रात के समय लोगों को सोने में दिक्कतें आ रही हैं। उन्होंने कहा कि क्रेशरों व अन्य क्षेत्रों में इसकी जांच को बढ़ाया जाना चाहिए। वो अवैध माइनिंग रोकने के लिए प्रशासन का पूरा सहयोग कर रही हैं और आगे भी करती रहेंगी।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने अधिकारियों को विधायक के आदेशों की पालना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उपायुक्त मोनिका गुप्ता ने बताया कि कुछ गाड़ियां माइनिंग विभाग द्वारा सुपरदारी पर छोड़ी जाती है, जिससे बार-बार माइनिंग होती रहती है। ये गाड़ियां माइनिंग को काफी ज्यादा बढ़ावा दे रही हैं। उन्होंने निर्देश दिए कि अब सुरपदारी पर जिन गाड़ियों को छोड़ा जाएगा, उन्हें दोबारा माइनिंग के प्रयोग में नहीं करने दिया जाए। ऐसी गाड़ी यदि माइनिंग के दौरान पकड़ी जाती है तो उसको इम्पाउंड किया जाए।
उन्होंने निर्देश दिए कि पुलिस विभाग, माइनिंग विभाग, इंफॉसमेंट विभाग मिलकर चार जगहों पर स्थाई नाकबंदी करें। ताकि वहां से अवैध माइनिंग में लगाए और ओवरलोडिड वाहनों को रोका जा सके।

उन्होंने कहा कि माइनिंग से सीधे तौर पर गांव चरनिया, किरतपुर, झोलूवाल, करणपुर, कोट, डबकोली, रत्तेवाली, श्यामटू, अलीपुर, नग्गल, जौली और मंडलाई प्रभावित होते हैं। डीएमएफ समिति फंड से इन गांवों को लाभ दिया जाएगा। आने वाली मीटिंग में सभी गांवों के सरपंचों को शामिल करके उनसे गांवों विकास कार्यों की डिमांड की जाए। बैठक में माइनिंग अधिकारी ने बताया कि दिसम्बर माह में 21 वाहन और जनवरी में 44 वाहनों को सीज किया गया। दोनों महीने में 62.25 लाख रूपये की रिकवरी की गई।

इस मौके पर अतिरिक्त उपायुक्त निशा यादव, पुलिस उपायुक्त हिमाद्रि कौशिक, एसडीएम पंचकूला चंद्रकांत कटारिया, कालका राजेश पुनिया, नगराधीश विश्वनाथ, माइनिंग अधिकारी गुरजीत सिंह, जिला शिक्षा अधिकारी सतपाल कौशिक, उप सिविल सर्जन डा. विकास, जिला खेल अधिकारी नील कमल सहित अन्य अधिकारीगण मौजूद रहे।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें