Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Greater Noida Suicide: 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

Greater Noida Suicide: 20वीं मंजिल से कूदकर बीटेक छात्र की मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर जीटा स्थित पैरामाउंट गोल्फ फोरेस्ट सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट से शुक्रवार दोपहर एक बीटेक छात्र ने 20वीं मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से सोसाइटी में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान 23 वर्षीय अर्जुन तोमर निवासी बड़ौत, जिला बागपत के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही सूरजपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार अर्जुन के पिता हरेंद्र सिंह सूरजपुर स्थित साइट-सी के पास एक केमिकल फैक्ट्री में कार्यरत हैं और परिवार के साथ कोतवाली क्षेत्र में रहते हैं। अर्जुन तोमर मंगलमय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में बीटेक अंतिम वर्ष का छात्र था। शुक्रवार दोपहर करीब ढाई बजे उसने सोसाइटी के एक स्टूडियो अपार्टमेंट की 20वीं मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। छात्र के पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर परिजनों को सूचना दी गई। इसके बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे। पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है।

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक सोसाइटी के स्टूडियो अपार्टमेंट तक बिना सुरक्षा जांच के कैसे पहुंचा। सोसाइटी के गार्डों से पूछताछ की जा रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। सोसाइटी प्रबंधन से भी विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

भारत और पाकिस्तान टी20 विश्व कप 2024 में दो बार आमने-सामने हो सकते हैं। जानिए कैसे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Tirthankar Sarkar

संबंधित खबरें