Noida Peace Committee Meeting: धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर सख्त नजर, पुलिस ने दी चेतावनी

Noida Peace Committee Meeting: धार्मिक भावनाएं भड़काने वालों पर सख्त नजर, पुलिस ने दी चेतावनी

नोएडा में आगामी त्योहारों को लेकर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। सेंट्रल नोएडा पुलिस ने शुक्रवार को सूरजपुर स्थित पुलिस कार्यालय में पीस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की। बैठक का उद्देश्य त्योहारों के दौरान शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखना तथा किसी भी तरह की अफवाह या भड़काऊ गतिविधियों पर रोक लगाना रहा।

बैठक में शहर के गणमान्य नागरिकों, समाजसेवियों, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय लोगों को आमंत्रित किया गया। पुलिस अधिकारियों ने सभी से अपील की कि वे त्योहारों को आपसी भाईचारे, सौहार्द और शांति के साथ मनाएं। किसी भी समुदाय या व्यक्ति की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाली गतिविधियों से दूर रहने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से अफवाह फैलाने, भड़काऊ बयान देने या धार्मिक भावनाएं भड़काने की कोशिश करने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी और शांति व्यवस्था बिगाड़ने वालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

बैठक के दौरान लोगों से यह भी अपील की गई कि वे बिना पुष्टि के किसी भी संदेश को आगे न बढ़ाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। यदि किसी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, विवाद या तनाव की स्थिति दिखाई दे तो तुरंत पुलिस को सूचना दें। पुलिस प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे, ताकि सभी लोग सुरक्षित माहौल में उत्सव मना सकें।

बैठक में डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति मोहन अवस्थी और एडीसीपी सेंट्रल नोएडा आरके गौतम भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने कहा कि पुलिस और जनता के सहयोग से ही शहर में शांति और सौहार्द कायम रखा जा सकता है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img