Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा के शिल्प हाॅट में प्रभारी मंत्री ने किया 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा के शिल्प हाॅट में प्रभारी मंत्री ने किया 3 दिवसीय मेले का शुभारंभ
उत्तर प्रदेश सरकार में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के 8 साल पूरे होने पर मंगलवार को जनपद गौतमबुद्व नगर में कई कार्याक्रमों का आयोजन किया गया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश, नोएडा। उत्तर प्रदेश सरकार में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी की सत्ता के 8 साल पूरे होने पर मंगलवार को जनपद गौतमबुद्व नगर में कई कार्याक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान योगी सरकार की उपलब्धियों की जानकारी जनता को दी गई।

सेवा, सुरक्षा एवं सुशासन की दिशा में केंद्र सरकार के 10 वर्ष एवं प्रदेश सरकार के 8 वर्ष पूर्ण होने पर सेक्टर-33ए स्थित नोएडा शिल्प हाॅट में प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी देने के मकसद से आज से 27 मार्च तक तीन दिवसीय मेले का शुभारंभ जनपद के प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि इन 8 साल के दौरान उप्र. में व्यापक परिवर्तन हुए है। अन्नदाता किसानों से लेकर महिलाओं तक के लिए सरकार की तरफ से उल्लेख कार्य किए गए है।
उन्होंने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था से लेकर अपराधियों के खिलाफ अभियान तक का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश व प्रदेश में डबल इंजन की सरकार ने विकास कार्य किया है। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के सांसद डा. महेश शर्मा, विधायक पंकज सिंह, विधायक तेजपाल नागर, विधायक धीरेन्द्र सिंह, क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेन्द्र शिसोदिया, विधान परिषद सदस्य श्रीचन्द शर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष अमित चौधरी, भाजपा जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा, महानगराध्यक्ष महेश चौहान, पूर्व मंत्री नवाब सिंह नागर, पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह, डीएम मनीष कुमार वर्मा सहित अन्य उपस्थित रहे। इस मौके पर स्थानीय कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी गई।
डीएम मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि तीन दिवसीय मेले में जनपदवासियों के पास केंद्र एवं प्रदेश सरकार की उपलब्धियों, लाभार्थीपरक योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों, लोकार्पित एवं शिलान्यास की गई परियोजनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त करने एवं योजनाओं का लाभ उठाने का सुनहरा अवसर है। इस मेले में जनपद के समस्त विभागों द्वारा अपने-अपने विभागों में संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों को लेकर स्टाॅल लगाकर आम जनमानस को विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जा रही है एवं पात्र व्यक्तियों को योजनाओं के लाभ से मौके पर ही आवेदन कराते हुए लाभान्वित भी कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि तीन दिवसीय मेले में प्रत्येक दिन यूपी भारत का ग्रोथ इंजन थीम पर आधारित विचार गोष्ठी व संवाद सम्मेलनों का आयोजन होगा। अन्नदाता किसान की समृद्धि, महिला सशक्तिकरण, अवसंरचना विकास, युवा एवं रोजगार, हस्तशिल्प एवं ओडीओपी, सुरक्षित उद्यमी-समृद्ध व्यापार तथा अंत्योदय से सर्वोदय (समाज कल्याण, पेंशन, राशन आदि) थीम पर होने वाले इन विचार सत्रों में संबंधित क्षेत्र के ख्यातिलब्ध जनों को वक्त के रूप में आमंत्रित किया गया है। साथ ही विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले नागरिकों को सम्मानित भी किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन दो सत्र आयोजित होंगे एवं सत्रों के अंतराल में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा। डीएम ने बताया कि इस तीन दिवसीय मेले में बेरोजगार युवक-युवतियों के लिए रोजगार प्राप्त करने एवं अपना रोजगार स्थापित करने का भी सुनहरा अवसर है, क्योंकि जनपदीय बैंकर्स कमेटी के साथ समन्वय स्थापित कर ऋण मेलों का आयोजन, रोजगार एवं सेवायोजन निदेशालय के सहयोग से रोजगार मेलों का आयोजन किया गया है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें