सोसाइटी में युवक ने किया आत्महत्या का प्रयास, वीडियो वायरल

अमर सैनी

नोएडा। सेक्‍टर 74 स्थित सुपरटेक केपटाउन हाउसिंग सोसाइटी में सोमवार को एक शख्‍स ने आत्‍महत्‍या करने का प्रयास किया। व्‍यक्ति सोसाइटी की 12वीं मंजिल पर लटक गया, उसे ऐसा करता देख आस-पास के लोगों की चीखें निकल गईं। पूरी सोसाइटी में चीखपुकार मच गई। इस बीच, समझदारी दिखाते हुए सोसाइटी के कुछ लोगों ने युवक को पीछे से पकड़कर उसे सुर‍क्षित बचा लिया। इस घटना से जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

थाना सेक्टर-113 क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर-74 स्थित सुपरटेक केप टाउन सोसाइटी में सोमवार सुबह करीब दस बजे के आसपास एक 21 वर्षीय युवक 12वीं मंजिल से लटक गया। वह सोसाइटी केप केसल-1 टॉवर की बारह वीं मंजिल से कूद कर अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था। सोसाइटी निवासी नवीन दुबे के मुताबिक, आत्महत्या का प्रयास करने वाला युवक इस सोसाइटी का निवासी नहीं है। वह अपने परिवार के साथ करीब तीन साल तक रहा। इसके बाद अगस्त 2024 में ये अपने परिवार के साथ सेक्टर-49 क्षेत्र में शिफ्ट हो गया, उनके मुताबिक युवक डिप्रेशन का शिकार है।युवक काफी समय से मानसिक तनाव से गुजर रहा है। वह यहां किस मंशा से आया और किस कारण से ये अपनी जान देने की कोशिश कर रहा था, इसके बारे में जानकारी नहीं है। वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस छानबीन में जुट गई। थाना सेक्टर-113 के थाना प्रभारी ने बताया कि स्पर्श (21) नाम का युवक निवासी सेक्टर-41 मानसिक रूप से बीमार चल रहा है, उसका इलाज चल रहा है। 6 महीने पहले ये अपने परिवार के साथ यहां रहता था। सोमवार को ये बिना बताए यहां पहुंचकर खुदकुशी करनी की कोशिश कर रहा था। इस दौरान कुछ लोगों ने देख उसकी जान बचाने के लिए युवक को पीछे से पकड़कर उसे सुर‍क्षित बचा लिया।।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img