बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, सांसद मनोज तिवारी ने की शामिल होने की अपील

बांग्लादेश में हिंदू समुदाय पर हो रहे अत्याचार के विरोध में प्रदर्शन, सांसद मनोज तिवारी ने की शामिल होने की अपील

रिपोर्ट: रवि डालमिया

नारी शक्ति फोरम की तरफ से आज बांग्लादेश में हिंदू महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को लेकर दिल्ली में नारी शक्ति मार्च का आयोजन किया जा रहा है. सांसद मनोज तिवारी ने इस रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगों को और महिलाओं को शामिल होने की अपील की है. मार्च सुबह 11 बजे मंडी हाउस से शुरू होगा, जो बाराखंभा रोड, टॉलस्टॉय रोड होते हुए जंतर मंतर पहुंचेगा.बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि, बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या मंदिरों में तोड़फोड़ और महिलाओं के साथ दुष्कर्म की घटनाएं हो रही हैं. इसी के विरोध में आज दिल्ली में विरोध प्रदर्शन होगा. यह प्रदर्शन महिलाओं द्वारा किया जाएगा. जिसमें कामकाजी और गृहणी महिलाएं मंडी हाउस से जंतर-मंतर तक मार्च निकालेंगी. इस मार्च में डॉक्टर पैरामेडिकल स्टाफ, अधिवक्ता सभी इसमें शामिल होंगे. बांग्लादेश में जो मानवता का खून हो रहा है इंसान शर्मसार हो रही है उसके विरुद्ध हम अपनी आवाज बुलंद करेंगे. मैं मनोज तिवारी प्रार्थना करता हूं कि दिल्ली के मंडी हाउस पर हमारी माताएं बहनें बेटियां आए और मंडी हाउस से जंतर मंतर तक पैदल मार्च में हिस्सा ले.

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img