Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में दरोगा की दबंगई का वीडियो वायरल, रास्ते के विवाद में युवक को मारा थप्पड़, एसपी ने किया लाइन हाजिर

Hapur News : थाना सिम्भावली क्षेत्र के गांव औरंगाबाद से एक हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जिसमें तैनात दरोगा मेहंत राज यादव एक युवक को सरेआम थप्पड़ मारते नजर आ रहे हैं। यह पूरा घटनाक्रम कैमरे में कैद हो गया और सोशल मीडिया पर वायरल होते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया।

विवाद सुलझाने आए थे, थप्पड़ मारकर खुद विवाद में उलझे

जानकारी के मुताबिक गांव औरंगाबाद में दो पक्षों के बीच रास्ते को लेकर काफी समय से विवाद चला आ रहा था। मंगलवार को इसी मामले में मौके पर सिम्भावली थाने से दरोगा मेहंत राज यादव पहुंचे थे। वह मौके पर मौजूद ग्रामीणों से बातचीत कर रहे थे और इसी दौरान फोन पर लेखपाल से भी जानकारी ले रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपने सामने खड़े एक हम उम्र युवक को बिना किसी स्पष्ट कारण के थप्पड़ मार दिया।

वीडियो में दिखी दरोगा की दबंगई

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि दरोगा लेखपाल से बात करते हुए अचानक सामने खड़े ग्रामीण को जोरदार थप्पड़ मारते हैं। न तो ग्रामीण ने कोई अभद्रता की थी और न ही किसी तरह का विरोध जताया था। यह घटना गांव की महिलाओं समेत कई ग्रामीणों के सामने हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

ग्रामीणों में आक्रोश, पुलिस की छवि पर सवाल

घटना के बाद ग्रामीणों में रोष फैल गया। उन्होंने दरोगा की इस हरकत को पुलिस की निरंकुशता बताया और कहा कि कानून व्यवस्था बनाए रखने की जिम्मेदारी जिनके कंधों पर है, वही जब कानून तोड़ेंगे तो आम जनता न्याय की उम्मीद किससे करे।

पीड़ित पक्ष ने की कार्रवाई की मांग

युवक के परिवार और अन्य ग्रामीणों ने पुलिस अधीक्षक से दरोगा के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थीं। उनका कहना है कि मेहंत राज यादव पहले भी कई बार ऐसे मामलों में पक्षपात और अभद्र व्यवहार के लिए चर्चा में रहे हैं।

एसपी ने लिया संज्ञान, दरोगा लाइन हाजिर

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस विभाग ने तत्काल मामले को गंभीरता से लेते हुए दरोगा मेहंत राज यादव को लाइन हाजिर कर दिया है। एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने मामले की जांच के आदेश देते हुए संबंधित दरोगा से स्पष्टीकरण भी तलब किया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें