उत्तर प्रदेश : हापुड़ में पुलिस और गोकशों के बीच मुठभेड़, दोनों के पैर में लगी पुलिस की गोली

Hapur News : थाना कपूरपुर क्षेत्र में गुरुवार तड़के पुलिस और दो कुख्यात गोकशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान पुलिस की जवाबी कार्रवाई में दोनों बदमाश गोली लगने से घायल हो गए, जिन्हें मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं।

क्या है पूरा मामला

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि कपूरपुर थाना पुलिस टीम रात्रि गश्त और संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद स्विफ्ट कार को रुकने का इशारा किया गया, लेकिन उसमें सवार बदमाशों ने रुकने के बजाय पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने मोर्चा संभाला और बदमाशों को चारों ओर से घेर लिया। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों को गोली लगी और वे घायल हो गए। तत्काल उन्हें पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

बदमाशों की पहचान और आपराधिक इतिहास

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार बदमाशों की पहचान हसीब उर्फ चूजा और मेराजुद्दीन के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने खुद को पेशेवर गौकश बताया और स्वीकार किया कि वे लंबे समय से इस अवैध धंधे में लिप्त हैं। उनके खिलाफ अमरोहा, संभल, बुलंदशहर, अलीगढ़ और सहारनपुर जिलों में गौवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस ने बदमाशों के पास से दो अवैध तमंचे, जिंदा और खोखा कारतूस, एक स्विफ्ट कार और गौकशी के उपकरण बरामद किए हैं। घायल बदमाशों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और उनके आपराधिक इतिहास की विस्तृत जांच की जा रही है। साथ ही अन्य फारर साथियों की तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img