Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने 39 लोगों को अवैध निर्माण का नोटिस

उत्तर प्रदेश, नोएडा: नोएडा प्राधिकरण ने 39 लोगों को अवैध निर्माण का नोटिस
उत्तर प्रदेश, नोएडा: -सलारपुर खादर के 24 खसरों पर किया अवैध निर्माण, एक सप्ताह में तोड़ने का दिया निर्देश

अजीत कुमार

उत्तर प्रदेश, नोएडा।नोएडा प्राधिकरण ने सलारपुर खादर गांव के 24 खसरा पर निर्मित और निर्माणाधीन इमारतों पर अवैध निर्माण का नोटिस चस्पा किया। एक सप्ताह में इन अवैध निर्माण को हटाने का निर्देश भी दिया। साथ ही करीब 39 लोगों को नामजद करते हुए नोटिस दिए गए।

प्राधिकरण ने बताया कि सलारपुर खादर पुलिस चौकी के पीछे खसरा संख्या 723, 724 नोएडा प्राधिकरण की अधिसूचित व खसरा संख्या 727, 728, 729, 730, 731, 732, 733, 734, 735, 736, 737, 738, 739, 745, 746, 747, 748, 749, 750, 751, 752 व 753 प्राधिकरण की अधिसूचित व अर्जित भूमि है। यहां पर अवैध निर्माण किया गया है।प्राधिकरण की टीम भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंची और अतिक्रमणकर्ताओं को नोटिस जारी किए गए। साथ ही पुलिस बल की सहायता से मौके पर जाकर अवैध रूप से निर्मित बिल्डिंगों पर नोटिस चस्पा कराए गए। इस दौरान प्राधिकरण की ओर से की जा रही कार्यवाही के विरोध में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए। पुलिस बल द्वारा उनको समझा बुझाकर पीछे किया गया। नोटिस के माध्यम से एक सप्ताह के अन्दर अवैध निर्माण को स्वयं के स्तर से हटाए जाने व अपना जवाब देने का समय दिया गया।

समय पर जवाब नहीं देने और अवैध निर्माण नहीं हटाने पर प्राधिकरण इसे ध्वस्त या सील करेगा। साथ ही इस भूमि पर किसी प्रकार की खरीद फरोख्त न की जाये। जिससे आम जनमानस को कोई वित्तीय नुकसान न हो।

इन लोगों को दिए गए नोटिस
मोहम्मद अयूब व याकूब, सुनील शर्मा व राहुल शर्मा, सलीम व शमीम, मै० एसए प्रमोटर्स द्वारा पार्टनर के द्वारा सुनील कुमार पुत्र धीरज सिंह, मैसर्स प्रॉपर्टी अरीना इंफ्राकांन प्रालि के द्वारा आलोक कुमार, रिषि पाल, महर्षि आश्रम के द्वारा राहुल भारद्वाज, मैसर्स एनर्जी बिल्डिंग सॉल्यूशन्स प्रालि के द्वारा विजय त्रिवेदी, एनर्जी बिल्डिंग सॉल्यूशन्स प्रालि के द्वारा संजीव कुमार त्रिपाठी, मैसर्स क्वालिस्टिक टेक्नोज प्रालि के द्वारा सुभाष कुमार भाटी, डालमिया लेटेक्स लिमिटेड के द्वारा अभिषेक जैन, विकास गोयल, नीदरलैंड इंडिया कम्युनिकेशन इंटरप्राइजेज प्राइवेट लिमिटेड के द्वारा जालम सिंह, जया कुमारी, मैसर्स ब्रेकथू इंटरप्राइजेज एलएलपी के द्वारा सर्वेश मिश्रा, जयविन्द, जुगल किशोर गौतम, रामकुमार,हरीश व हरिशचंद, मिंटू व रिंकू व राजेश, राहुल कसाना, मैसर्स स्टूडेंट इंटरनेशनल मेडिटेशन सोसाइटी द्वारा विनीत कुमार श्रीवास्तव, सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रालि द्वारा जितेन्द्र कुमार, योगेन्द्र सिंह, सिंहवाहिनी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स प्रालि द्वारा सूरजभान, प्रदीप सिंह, गोपाल सागर इंफ्रा प्रालि द्वारा हेरी बजाज, प्राइमस अल्टिमा के द्वारा पवन जिंदल, मैसर्स अरीना प्रापर्टी इंफ्राकांन प्रालि के द्वारा आलोक कुमार, रामनाथ यादव, शेखर कुमार, कृष्ण कन्हैया, अंकित कुमार, आरिफ, शमीम मलिक, महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के द्वारा प्रमोद कुमार सिंह, अरशद अली, फैज अंसारी, एकता बिल्डर्स एंड इंजीनियर्स प्रालि द्वारा निखिल कुमार को नोटिस दिए गए।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें