Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीज

सीईओ की कार्रवाई, एपीई, जेई, स्वास्थ्य निरीक्षक का वेतन रोका

सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कार्रवाई की है
सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कार्रवाई की है

 

नोएडा। सफाई व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले कर्मचारियों पर नोएडा प्राधिकरण के सीईओ ने कार्रवाई की है। सोमवार को सीईओ लोकेश एम ने एक एपीई को प्रतिकूल प्रविष्टि, एक जेई और एक स्वास्थ्य निरीक्षक का वेतन रोकने को कहा है। इसके अलावा दो सुपरवाइजर और दो सफाई कर्मचारियों की सेवा समाप्त करने के निर्देश दिए हैं। दरअसल, सीईओ ने संबंधित अधिकारियों के साथ शहर का निरीक्षण किया था। जिसमें वह सफाई व्यवस्था से संतुष्ट नजर नहीं आए।

सेक्टर-105 में सीएनजी पंप के पास गंदगी मिलने पर न्यू मॉडर्न प्राइवेट लिमिटेड पर पांच लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया। साथ ही राकेश कुमार स्वास्थ्य निरीक्षक जन स्वास्थ्य-2 का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए। इससे पहले नोएडा ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेस के दोनों तरफ उगी घास को साफ करने को कहा गया। सेक्टर-104 में एटीएस हैमलेट सोसायटी के सामने सर्विस रोड पर सीवर का पानी भरा हुआ था। इसे साफ करने को कहा गया। इसी तरह डीएससी रोड और मुख्य नाले में भी फ्लोटिंग मैटीरियल तैरता मिला। इसके बाद ककराला और सेक्टर-80 के पास पराग डेयरी चौराहे पर भारी मात्रा में गंदगी दिखी। ऐसे में सीईओ ने सुपरवाइजर मनोज कुमार और राहुल कुमार और दो सफाई कर्मचारियों जसवंत और प्रमोद की सेवाएं समाप्त करने के आदेश दिए। इसके अलावा सहायक परियोजना अभियंता सुशील कुमार को प्रतिकूल प्रविष्टि और अवर अभियंता विकास शर्मा का वेतन रोकने के आदेश दिए। सेक्टर-105, 107, 108 चौराहों को विकसित करने को कहा। सिटी बस टर्मिनल की खाली जगह को पार्क बनाने के निर्देश दिए।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *