उत्तर प्रदेश, नोएडा: बिजली विभाग के एक्सईएन, SDO, JE पर मुकदमा

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ग्रेटर नोएडा के दनकौर क्षेत्र में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। अच्छेजा बुजुर्ग गांव में 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन की चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्चे को अपने दोनों हाथ गंवाने पड़े हैं।

पीड़ित बच्चे के पिता एडवोकेट नौशाद अली ने बताया कि घटना 22 मई की है। उनका बेटा तैमूर घर की छत पर खेल रहा था। वहां से गुजर रही हाई वोल्टेज लाइन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार ने तुरंत उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में इलाज के दौरान बच्चे के शरीर में गंभीर इन्फेक्शन हो गया। डॉक्टरों को उसके दोनों हाथ कोहनी से आगे से काटने पड़े। नौशाद अली का आरोप है कि उन्होंने इस खतरनाक बिजली लाइन को हटाने के लिए कई बार बिजली विभाग के अधिकारियों से शिकायत की थी। लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई।

पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दनकौर बिजली सबस्टेशन के जेई, एसडीओ और एक्सईन के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

Lucknow : दुर्गा पंडालों में सुरक्षा की हो समुचित व्यवस्था- मुख्यमंत्री

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के...

Lucknow : ज्ञान, संस्कार और समावेशन से विद्यालयों का भविष्य संवारेगी योगी सरकार

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img