उत्तर प्रदेश गाजियाबाद: डूंडाहेड़ा अस्पताल से नवजात और जच्चा को डिस्चार्ज किया गया

अजीत कुमार
उत्तर प्रदेश गाजियाबाद। डूंडाहेड़ा अस्पताल में पहले सिजेरियन प्रसव से जन्मीं नवजात बच्ची को मंगलवार को छुट्टी दे दी गई। छुट्टी के समय अस्पताल प्रबंधन की ओर से बच्ची को बेबी किट गिफ्ट दी और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर वार्ड में जच्चा और उसका परिवार भी मौजूद रहा। क्रॉसिंग रिपब्लिक स्थित डूंडाहेड़ा में 50 बेड के अस्पताल में चिपियाना निवासी शशांक चौहान की 31 वर्षीय पत्नी पूजा का सात मार्च को सिजेरियन प्रसव किया गया था। शुक्रवार को डूंडाहेड़ा और महिला अस्पताल की टीम ने पहले सिजेरियन डिलीवरी को अंजाम दिया। ऑपरेशन के बाद जच्चा और बच्चा को वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। तीन दिन की देखरेख के बाद मंगलवार को जच्चा-बच्चा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। मंगलवार को मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. अतुल आनंद, मेडिकल ऑफिसर डा. एसपी सिंह, ने नवजात बच्ची को बेबी किट गिफ्ट दिया और उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर महिला का परिवार और नर्सिंग स्टाफ भी मौके पर मौजूद रहा।

10 कॉलोनियों को लाभ मिलेगा

डूंडाहेड़ा अस्पताल में प्रसव शुरू होने से आसपास बसी डूंडाहेड़ा, शांतिनगर, क्रासिंग रिपब्लिक, भीमनगर, आंबेडकर नगर, सुदामा पुरी, क्रिश्चियन नगर बागू, अकबरपुर बहरामपुर, शिवपुरी, शंकरपुरी समेत विभिन्न कॉलोनियां के मरीजों को लाभ होगा। फिलहाल अस्पताल में नेत्र रोग, नाक-कान-गला, डेंटिस्ट, बाल रोग, स्त्री रोग और फिजिशियन की ओपीडी और इमरजेंसी सेवा पहले ही शुरू हो चुकी गई है। प्रतिदिन 150 से ज्यादा मरीज ओपीडी में पहुंच रहे हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img