बच्ची के साथ की थी हैवानियत की कोशिश, अब मिली 5 साल की सजा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में 8 साल पहले सेक्टर-39 थाना क्षेत्र में साढ़े चार साल की बच्ची को 10 रुपये का नोट दिखाकर छेड़छाड़ करने के आरोपी दिनेश अवस्थी को सजा मिली है। अपर सत्र विशेष न्यायाधीश (पॉक्सो एक्ट) सौरभ द्विवेदी ने आरोपी दिनेश को पांच साल के कठोर कारावास और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। जुर्माना न देने पर एक माह की अतिरिक्त सजा काटनी होगी।
सहायक शासकीय अधिवक्ता चवन पाल सिंह ने बताया कि 2016 में थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति केले बेचने का काम करता था। वह क्षेत्र में किराए के मकान में रहता था। घटना वाले दिन उसकी साढ़े चार साल की बेटी पास में ही खेल रही थी। इटावा निवासी आरोपी दिनेश ने बच्ची को 10 रुपये का नोट दिया और गलत नीयत से कमरे में ले गया। वह गलत हरकत कर रहा था, तभी बच्ची की चीख सुनकर अन्य लोग और परिजन मौके पर आ गए। दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा खुला तो आरोपी भाग गया और बच्ची रो रही थी। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराकर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। मेडिकल रिपोर्ट में गलत इरादे से छेड़छाड़ की पुष्टि हुई। जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार किया गया था।

इंसाफ पाने के लिए लग गए 8 साल
बताया जा रहा है कि घटना के कुछ समय बाद पीड़ित परिवार वहां से दूसरी जगह चला गया। जबकि नोएडा पुलिस इस मामले को लेकर एक्टिव रही। इसी का नतीजा है कि आरोपी को घटना के करीब 8 साल बाद सजा मिल पाई है। जबकि एक अन्य मामले में एक गैंगस्टर के आरोपी को 3 साल की सजा मिली है।

Hot this week

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Varanasi : एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रही गंगा घाटों की छटा

Varanasi : प्रस्तावित एयर शो के मद्देनजर योगी सरकार...

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img