उत्तर प्रदेशभारत

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाय की केतली से कर्मचारी का सिर फोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश, नोएडा: चाय की केतली से कर्मचारी का सिर फोड़ने का आरोपी गिरफ्तार

अमर सैनी
उत्तर प्रदेश, नोएडा। ठंडी चाय लाने का विरोध करने पर केतली से हमला कर कंपनी के कर्मचारी का सिर फोड़ने वाले आरोपी को सेक्टर-20 थाने की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में घायल व्यक्ति के बेटे ने आरोपी के खिलाफ थाने में केस दर्ज कराया था। थाने में दी शिकायत में सेक्टर-45 के सदरपुर कॉलोनी में रहने वाले शिवम ने बताया था कि वह मूलरूप से प्रयागराज का निवासी है। शिवम के पिता संजय सिंह सेक्टर-20 थानाक्षेत्र स्थित ओसियन कांप्लेक्स बिल्डिंग के चौथी मंजिल पर स्थित स्टार नाम की कंपनी में काम करते हैं। शुक्रवार को दोपहर 12 बजकर 10 मिनट पर रामप्रकाश नाम का व्यक्ति बिल्डिंग में चाय लेकर आया था।

लोगों ने चाय ठंडी होने की बात कही तो संजय ने भी हामी भर दी थी। इसके बाद रामप्रकाश ने बिना किसी बात के संजय पर ताना मारा। संजय के विरोध करने पर रामप्रकाश ने बदसलूकी और गाली गलौज करनी शुरु कर दी। रामप्रकाश इतने पर भी नहीं रुका उसने हाथ में ली हुई केतली से संजय के सिर पर वार कर दिया। संजय जमीन पर गिर गए और सिर के खून टपकने लगा। आनन फानन में कंपनी के कर्मचारियों ने घायल को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया। घायल के सिर में कई टांके लगे हैं। अभी भी संजय अस्पताल में एडमिट हैं। पुलिस ने आरोपी रामप्रकाश को गिरफ्तार कर लिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Related Articles

Back to top button
top online casinos in Canada best online casino Canada 2026 top rated online casinos Canada online casinos ranked Canada 2026 top 10 casino sites Canadian players