New Delhi : पद्मश्री आलोक मेहता ने शुरू की Varta24 Media के साथ नई पारी, बने मैनेजिंग एडिटर और चीफ स्ट्रैटेजिक ऑफिसर

New Delhi : वरिष्ठ पत्रकार, लेखक, प्रसारक और मीडिया रणनीतिकार पद्मश्री आलोक मेहता ने Varta24 Media के साथ अपनी नई पारी शुरू की है। कंपनी ने उन्हें मैनेजिंग एडिटर एवं चीफ स्ट्रैटेजिक ऑफिसर नियुक्त किया है। कंपनी का कहना है कि उनकी नियुक्ति से संपादकीय नेतृत्व को नई मजबूती मिलेगी और रणनीतिक कम्युनिकेशंस पहलों को विस्तार देने में मदद मिलेगी। इससे पहले वर्ष 2022 से आलोक मेहता आईटीवी समूह के इंडिया न्यूज में एडिटोरियल डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थे।

https://www.alokmehta.in

आलोक मेहता भारतीय पत्रकारिता के सबसे सम्मानित नामों में गिने जाते हैं। पत्रकारिता, संपादकीय नेतृत्व, जनसंचार और मीडिया प्रबंधन के क्षेत्र में उन्हें पांच दशक से अधिक का अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने हिंदी पत्रकारिता को नई दिशा देने के साथ-साथ अनेक युवा पत्रकारों का मार्गदर्शन भी किया है।

उन्होंने वर्ष 1971 से 1975 तक हिंदुस्थान समाचार में और 1976 से 1979 तक साप्ताहिक हिंदुस्तान में कार्य किया। वर्ष 1979 से 1982 के बीच वह जर्मनी के कोलोन स्थित वॉयस ऑफ जर्मनी में हिंदी संपादक रहे। इसके बाद उन्होंने लगभग एक दशक तक दिल्ली से वॉयस ऑफ अमेरिका की हिंदी सेवा के रेडियो और वेबसाइट के लिए नियमित टिप्पणीकार के रूप में योगदान दिया। अपने करियर में आलोक मेहता ने आउटलुक हिंदी, नवभारत टाइम्स, हिंदुस्तान, नई दुनिया, दैनिक भास्कर, नेशनल दुनिया और गवर्नेंस नाउ हिंदी जैसे कई प्रमुख प्रकाशनों का नेतृत्व किया है।

संपादकीय उपलब्धियों के अलावा उन्होंने मीडिया संस्थानों में भी महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं। वह दो वर्ष तक एडिटर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के अध्यक्ष और चार वर्ष तक महासचिव रहे। इसके अलावा वह राष्ट्रीय एकता परिषद तथा प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के सदस्य भी रह चुके हैं।

आलोक मेहता एक प्रतिष्ठित लेखक भी हैं। उनकी नवीनतम चर्चित पुस्तक ‘The Revolutionary Raj: Narendra Modi’s 25 Years’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राजनीतिक और प्रशासनिक सफर का विस्तृत विश्लेषण किया गया है। इस पुस्तक की भूमिका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लिखी है।

इस नियुक्ति पर Varta24 Media के मैनेजिंग डायरेक्टर एवं सीईओ नरेश वशिष्ठ ने कहा कि Varta24 Media के साथ आलोक मेहता का जुड़ना संगठन के लिए एक महत्वपूर्ण अवसर है। उनका व्यापक पत्रकारिता अनुभव, संपादकीय दृष्टि और रणनीतिक सोच विश्वसनीय पत्रकारिता और नवाचार आधारित संचार सेवाओं को नई मजबूती देगी। उन्हें खुशी है कि वह संपादकीय और रणनीतिक प्रयासों का नेतृत्व करेंगे।

वहीं आलोक मेहता ने कहा कि मीडिया इंडस्ट्री तेजी से बदल रही है, जिससे नए अवसरों के साथ नई जिम्मेदारियां भी सामने आ रही हैं। Varta24 Media ने मजबूत डिजिटल उपस्थिति और लगातार बढ़ती राष्ट्रीय पहुंच के साथ एक प्रभावशाली बहुआयामी मंच तैयार किया है। वह टीम के साथ मिलकर विश्वसनीय पत्रकारिता, सार्थक जनचर्चा और रणनीतिक संचार को और मजबूत करने की दिशा में काम करने को उत्सुक हैं।

गौरतलब है कि Varta24 Media देश के तेजी से विस्तार कर रहे एकीकृत मीडिया संगठनों में शामिल है। कंपनी की डिजिटल पहुंच 1 करोड़ से अधिक फॉलोअर्स तक है। यह न्यूज मीडिया, एडवरटाइजिंग, कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन और स्ट्रैटेजिक कम्युनिकेशन के चार प्रमुख क्षेत्रों में कार्य करती है। इसके कार्यालय दिल्ली-नोएडा, लखनऊ, हैदराबाद और मुंबई में स्थित हैं।

Hot this week

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...

Lucknow : शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

Lucknow : योगी सरकार ने एक तरफ पौधरोपण महायज्ञ-2026...

Topics

Mathura : अयोध्या-काशी की तर्ज पर संवरेगा ब्रज- सीएम योगी

Mathura : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि अयोध्या...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img