Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

किसानों की 150 बीघा से अधिक धान की फसल हुई बर्बाद,

ग्रेटर नोएडा में जेवर क्षेत्र के मुतैना गांव के पास किसानों की 150 बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो गई है।
ग्रेटर नोएडा में जेवर क्षेत्र के मुतैना गांव के पास किसानों की 150 बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो गई है।

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा में जेवर क्षेत्र के मुतैना गांव के पास किसानों की 150 बीघा से अधिक फसल बर्बाद हो गई है। बताया जा रहा है कि नहर का पानी कटने से फसल बर्बाद हुई है। जलभराव के कारण फसलें सड़ कर खराब हो रही हैं, जिससे किसानों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

गांव निवासी प्रदीप चौधरी ने बताया कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश के बाद जंगल में जलस्तर बढ़ गया था। उन्होंने बताया कि नहर कटने से पड़ोसी भट्टा गांव के किसानों के खेतों में अधिक पानी जमा हो गया, जिससे भट्टा गांव के किसानों ने अपने जंगल का पानी काट दिया। इस कटान के कारण मुतैना गांव के किसानों की फसलें जलमग्न हो गईं, जिनमें अधिकतर धान की फसलें शामिल हैं। धान की फसल पकने के काफी करीब थी, जिससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। किसान रामवीर सिंह ने बताया कि उनकी 20 बीघा से अधिक धान की फसल बर्बाद हो गई है। उन्होंने सरकार से उचित मुआवजे की मांग की। वहीं, किसान कमल सिंह ने बताया कि बारिश के पानी से ज्यादा नुकसान तो नहीं हुआ, लेकिन भट्टा गांव के किसानों द्वारा पानी का रुख अपने जंगल की ओर मोड़ देने से फसलें नष्ट हो गईं।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *