Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Agra Police Firing Case: आगरा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, खनन माफिया ने पुलिस कांस्टेबल को मारी गोली

आगरा में खनन माफियाओं के हौसले बुलंद, खनन माफिया ने पुलिस कांस्टेबल को मारी गोली

रिपोर्ट: आकाश जैन, राजेश तौमर

आगरा के थाना खेरागढ़ में खनन माफिया के गुर्गों ने आज पुलिस पर हमला बोल दिया। पुलिस की गाड़ी में ट्रैक्टर से टक्कर मारने के बाद तमंचे से गोलियां चलाई। पीछा करते एक सिपाही अजय को गोली मार दी। गोली कान के पास लगी है। खनन माफिया के गुर्गे वहां से भाग निकले। घटना सुबह आठ बजे की है। खेरागढ़ कस्बे में समाध गांव रोड से बालू से भरी दो ट्रैक्टर-ट्राली आ रही थीं। इंस्पेक्टर खेरागढ़ देव करन सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ ट्रैक्टर-ट्रालियों का पीछा करना शुरू कर दिया। खनन माफिया के गुर्गों ने कुछ आगे जाकर अपनी ट्रालियों को ट्रैक्टर से अलग कर दिया। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी को बीच में लेने के बाद उसमें टक्कर मारी। खनन माफिया के गुर्गों ने पुलिस पर तमंचे से कई फायर किए और वहां से भागने लगे। इस दौरान पीछा कर रहे सिपाही को गोली मार दी। सिपाही के गोली लगते ही पुलिस के कदम थम गए। पुलिस को वहां से उल्टा भागना पड़ गया। जानकारी पर थाने से अतरिक्त फोर्स मौक पर पहुंच गया। पुलिस खनन माफिया की तलाश में जुटी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *