Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार, 67 हजार रुपये बरामद

Delhi Crime: सोनिया विहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 14 जुआरी गिरफ्तार, 67 हजार रुपये बरामद

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के थाना सोनिया विहार पुलिस ने जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए 14 जुआरियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल ₹67,340 की नकदी और जुए में इस्तेमाल होने वाला नंबर चार्ट बरामद किया है। डीसीपी उत्तर-पूर्वी दिल्ली आशीष मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई 13 अप्रैल को इलाके में गश्त के दौरान की गई। गिरफ्तार किए गए जुआरियों की पहचान अवध नाथ तिवारी, हिमेंद्र अधिकारी, सुशील, राजू पंवार, मेहताब, कैलाश, रूप सिंह, वरुण, बंटी कुमार, प्रवीण कुमार, अमित कुमार हुड्डा, सचिन कुमार, अज़हरुद्दीन और मोहम्मद अयूब के रूप में हुई है।

सभी आरोपी सार्वजनिक स्थल पर जुआ खेलते हुए पकड़े गए। पुलिस ने इनके खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। डीसीपी आशीष मिश्रा ने कहा कि इलाके में अवैध गतिविधियों पर सख्त नजर रखी जा रही है और किसी भी तरह के गैरकानूनी कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे इस तरह की गतिविधियों की सूचना तुरंत दें ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।

>>>>>>>>>>
ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

Hot this week

Ghaziabad : इंदिरापुरम में बंगाली समाज का दुर्गा पूजा उत्सव, सातवें वर्ष में प्रवेश

Ghaziabad : इंदिरापुरम बंगाली कल्चरल सोसाइटी की ओर से...

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img