Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

Delhi Encounter: नरेला में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, गोगी गैंग के तीन आरोपी गिरफ्तार, एक घायल

राजधानी दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आउटर नॉर्थ जिला पुलिस की एएटीएस (AATS) टीम को बड़ी सफलता मिली है। गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नरेला इलाके में मुठभेड़ के बाद गोगी गैंग से जुड़े एक नाबालिग समेत तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। मुठभेड़ के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार आउटर नॉर्थ जिले की एएटीएस स्टाफ टीम को सूचना मिली थी कि कई मामलों में वांटेड बदमाश नरेला इलाके में आने वाले हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने नरेला इंडस्ट्रियल केमिकल मार्केट के पीछे वाली सड़क पर जाल बिछाकर निगरानी शुरू कर दी। कुछ समय बाद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (DL-11S-1323) पर सवार तीन संदिग्ध युवक वहां पहुंचे।

पुलिस ने जब उन्हें रोकने का प्रयास किया तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की। दोनों तरफ से हुई फायरिंग के दौरान बदमाश अक्षय पंचाल उर्फ टैक्सी के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने मौके से तीनों आरोपियों को दबोच लिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में अक्षय उर्फ टैक्सी, मयंक और एक नाबालिग शामिल है। पुलिस के मुताबिक अक्षय पंचाल एनआईए थाना क्षेत्र में दर्ज धारा 308 के मामले और रंगदारी से जुड़े मामलों में फरार चल रहा था और पुलिस को लंबे समय से उसकी तलाश थी।

आउटर नॉर्थ जिले के डीसीपी हरेश्वर स्वामी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल और जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं। मुठभेड़ में घायल हुए बदमाश अक्षय उर्फ टैक्सी को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

फिलहाल पुलिस तीनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और उनके आपराधिक नेटवर्क तथा अन्य मामलों में संलिप्तता की जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि दिल्ली में संगठित अपराध और गैंगस्टरों के खिलाफ इस तरह की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर के साथ ब्रेकअप की खबरों के बीच अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक रहस्यमयी पोस्ट शेयर की, कहा ‘हममें से हर किसी के पास सिर्फ़…’

 

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img