Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Patparganj Road: जलभराव और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

Patparganj Road: जलभराव और अतिक्रमण के खिलाफ विशेष अभियान, विधायक डॉ. अनिल गोयल ने अधिकारियों के साथ किया निरीक्षण

रिपोर्ट: रवि डालमिया 

नई दिल्ली। कृष्णा नगर विधानसभा क्षेत्र में जलभराव और अतिक्रमण की समस्या के स्थायी समाधान के उद्देश्य से विधायक डॉ. अनिल गोयल ने पटपड़गंज रोड का व्यापक निरीक्षण किया। इस दौरान लोक निर्माण विभाग (PWD), दिल्ली ट्रैफिक पुलिस, दिल्ली पुलिस, दिल्ली जल बोर्ड, बीएसईएस (BSES) और नगर निगम (MCD) के वरिष्ठ अधिकारियों ने संयुक्त रूप से क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न समस्याओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान विधायक डॉ. अनिल गोयल ने सड़क के उन हिस्सों का विशेष रूप से निरीक्षण किया, जहां बारिश के दौरान जलभराव की समस्या अधिक रहती है। उन्होंने संबंधित विभागों को जल निकासी व्यवस्था को मजबूत करने और बरसात के मौसम में लोगों को राहत देने के लिए तत्काल आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए।

संयुक्त अभियान के दौरान सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण की भी पहचान की गई। अधिकारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने के निर्देश दिए गए। विधायक ने कहा कि अतिक्रमण के कारण न केवल यातायात प्रभावित होता है, बल्कि जल निकासी व्यवस्था भी बाधित होती है, जिससे बारिश के समय जलभराव की समस्या और गंभीर हो जाती है।

डॉ. अनिल गोयल ने कहा कि सार्वजनिक सड़कों और फुटपाथों को अतिक्रमण मुक्त रखना सभी संबंधित विभागों की जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि विकास कार्यों में तेजी आए और नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सड़क, सीवर लाइन, ड्रेनेज व्यवस्था, बिजली के खंभों और यातायात प्रबंधन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की समीक्षा की। कई स्थानों पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई के निर्देश दिए गए, जबकि दीर्घकालिक समाधान के लिए विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर स्थानीय निगम पार्षद संदीप कपूर, नीमा भगत और राजू साईं भी मौजूद रहे। उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं और स्थानीय नागरिकों से प्राप्त सुझावों से अधिकारियों को अवगत कराया। बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी और स्थानीय कार्यकर्ता भी अभियान में शामिल हुए।

क्षेत्रवासियों ने इस संयुक्त निरीक्षण और विशेष अभियान का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि जलभराव, अतिक्रमण, स्वच्छता, ड्रेनेज और यातायात से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान होगा। उनका कहना है कि विभागों के समन्वित प्रयासों से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और लोगों को लंबे समय से चली आ रही समस्याओं से राहत मिलेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें