Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर, चाय कैफे संचालक ने पति पत्नी और बेटे पर लगाए गंभीर आरोप

उत्तर प्रदेश, नोएडा: भाजपा मंडल अध्यक्ष पर एफआईआर, चाय कैफे संचालक ने पति पत्नी और बेटे पर लगाए गंभीर आरोप
सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष, उनकी पत्नी और बेटे द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है।

अमर सैनी

उत्तर प्रदेश, नोएडा। सेक्टर-24 थाना क्षेत्र में भाजपा मंडल अध्यक्ष, उनकी पत्नी और बेटे द्वारा मारपीट का मामला सामने आया है। एक चाय कैफे संचालक ने आरोपियों पर गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। पुलिस के बाद अब पीड़ित के कोर्ट का सहारा लेकर तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।

थाना सेक्टर-24 के प्रभारी के अनुसार, सौरभ चौहान ने प्रशांत महावर, पिता सत्यनारायण महावर और मां के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। पीड़ित का आरोप है कि 30 अगस्त की रात करीब 9 बजे एक घायल व्यक्ति की मदद करने की कोशिश के दौरान आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की।पीड़ित के अनुसार, जब वह पुलिस की गाड़ी में बैठा था, तब भी आरोपियों ने उसे खींचकर पीटा और कपड़े फाड़ दिए। मौके पर पहुंची उसकी मां के साथ भी बदसलूकी की गई। बचाने आए सचिन मिश्रा के साथ भी मारपीट की गई।

पीड़ित ने लगाए पक्षपात के आरोप
सौरभ चौहान का आरोप है कि भाजपा मंडल अध्यक्ष होने के कारण सत्यनारायण महावर और उनके परिवार के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। उल्टे उसके और उसके रिश्तेदारों के खिलाफ झूठा मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित ने दावा किया है कि उसके पास मारपीट की वीडियो फुटेज भी मौजूद है। इस घटना ने स्थानीय प्रशासन और कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एक तरफ जहां पीड़ित न्याय की गुहार लगा रहा है, वहीं दूसरी ओर राजनीतिक प्रभाव के चलते निष्पक्ष कार्रवाई में बाधा आने की आशंका जताई जा रही है।

चाय का कैफे बंद और जांच जारी
पुलिस का कहना है कि न्यायालय के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। वहीं, पीड़ित ने बताया कि वह डर के कारण अपना चाय का कैफे नहीं खोल रहा है और उसे झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां मिल रही हैं।

Read More: Noida Fire: नोएडा की प्लास्टिक बैग फैक्ट्री में भीषण आग, करोड़ों का सामान जलकर हुआ खाक

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें