राज्यबिहारराज्य

Bihar : बांकीपुर उपचुनाव पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, बोले- भाजपा हारने जा रही है, बिहार में नई राजनीति की शुरुआत होगी

Patna (मृत्युंजय) : जन सुराज के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बांकीपुर उपचुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है। बांस घाट काली मंदिर परिसर में आयोजित प्रेस वार्ता में उन्होंने कहा कि लोगों ने मन बना लिया है। नवंबर 2025 में जो गलती हुई है, बिहार की प्रबुद्ध और समृद्ध जनता ने उसे याद रखा है। दस-दस हजार रुपये में वोट खरीदने वालों का हिसाब चुकता करने का समय आ गया है। प्रशांत किशोर ने दावा किया कि भाजपा यहां हारने जा रही है और इस उपचुनाव से बिहार में नई राजनीति की शुरुआत होगी।

प्रेस वार्ता के दौरान मंत्री अशोक चौधरी द्वारा प्रशांत किशोर के नाम पर की गई टिप्पणी पर भी उन्होंने पलटवार किया। प्रशांत किशोर ने कहा कि सर्वदलीय नेता बहुत दिनों के बाद बोले हैं। लुढ़कते-लुढ़कते दस पर पहुंच गए हैं। अगर फिर बोलेंगे तो मंगल पांडेय की तरह मंत्रिमंडल से बाहर हो जाएंगे। उन्होंने अशोक चौधरी को सलाह देते हुए कहा कि जो मंत्रालय मिला है उसमें काम कीजिए, नेतागिरी मत दिखाइए।

Related Articles

Back to top button