Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देश

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में नर्स की पीजी में संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

दिल्ली के न्यू अशोक नगर में नर्स की पीजी में संदिग्ध हालत में मौत, जांच में जुटी पुलिस

रिपोर्ट: रवि डालमिया

न्यू अशोक नगर के ए ब्लॉक में स्थित पीजी में निकिता के परिजनों का फोन आया कि निकिता फोन नहीं उठा रही है। जिसके बाद पीजी के लड़के ने जाकर कमरा खटखटाया लेकिन निकिता ने कमरा नहीं खोला । कमरा अंदर से बंद था । इसके बाद जब खिड़की से झांक कर देखा तो निकिता की लाश बेड पर पड़ी थी । मुंह से झाग आ रहा था ।हाथ में केनुला लगी थी और दो बोतल सलाइन के पंखे से लटके हुए थे। इसके बाद फौरन पुलिस को इत्तेला दी गई । घटना के बारे में जानकारी मिलते ही पुलिस को पीसीआर कॉल के माध्यम से सूचित किया गया कि 22 वर्षीय एक लड़की अपने कमरे में बेहोश पड़ी है और कमरा अंदर से बंद है। पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे, जो कि ए 77, एनएएन की तीसरी मंजिल पर स्थित था। कमरा अंदर से बंद होने के कारण पुलिस और फायर स्टाफ ने मिलकर दरवाजा धक्का देकर खोला। कमरे में 22 वर्षीय निकिता को पाया गया। उसे मौके पर ही CATS स्टाफ द्वारा मृत घोषित कर दिया गया।

शव के निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मृतक के हाथ में कैनुला लगी हुई थी और दो ड्रिप सीलिंग फैन से लटकी हुई थीं। इस कमरे में निकिता के अलावा दो और रूममेट्स, शैली (उम्र 24 साल) और कविता रावत (उम्र 18 साल) भी रहती थीं। ये दोनों राखी के त्यौहार के लिए 3-4 दिन पहले अपने घर चली गई थीं। मौके पर क्राइम टीम को बुलाया गया और परिवार के सदस्यों को इस घटना की सूचना दी गई। 20 अगस्त को परिवार के लाल बहादुर अस्पताल पहुंचने के बाद लाश का पोस्टमार्टम किया गया। परिजन ग्वालियर के रहने वाले हैं। निकिता के पिता ट्रांसपोर्ट में काम करते हैं। नर्सिंग की पढ़ाई निकिता ने ग्वालियर से की और उसके बाद काम की तलाश में दिल्ली आ गई। डेढ़ महीने पहले दिल्ली आकर वह न्यू अशोक नगर के पी जी में रहने लगी और फिलहाल नेहरू प्लेस में किसी शख्स के यहां प्राइवेट नर्स के तौर पर काम कर रही थी। निकिता की मौत के बाद परिजनों में शोक की लहर है ।मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उन्हें समझ नहीं आ रहा कि आखिर 18 तारीख को ही निकिता अपने घर ग्वालियर रक्षाबंधन पर आने वाली थी, तो उसने सुसाइड क्यों कर लिया। फिलहाल पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खुदकुशी के साथ ही हर एंगल पर तफ्तीश शुरू कर दी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *