Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Noida Gambling Racket: नोएडा सेक्टर-51 के होटल में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, पुलिस ने 20 जुआरियों को किया गिरफ्तार

Noida Gambling Racket

Noida Gambling Racket: नोएडा सेक्टर-51 के होटल में चल रहा था जुए का बड़ा खेल, पुलिस ने 20 जुआरियों को किया गिरफ्तार

रिपोर्ट: अमर सैनी

नोएडा के थाना सेक्टर-49 पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्टर-51 स्थित सनराइज होटल में चल रहे जुए के बड़े अड्डे का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर होटल में छापा मारकर 20 लोगों को गिरफ्तार किया। मौके से लाखों रुपये की नकदी, मोबाइल फोन, ताश के पत्ते और कई वाहन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई 1 जून 2026 की सुबह करीब 5:35 बजे की गई। थाना सेक्टर-49 पुलिस को सूचना मिली थी कि सेक्टर-51 के गली नंबर-1 स्थित सनराइज होटल में बड़े स्तर पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेला जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने होटल पर छापेमारी की और मौके से 20 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 1 लाख 62 हजार 250 रुपये नकद, 160 ताश के पत्ते, 22 मोबाइल फोन, सात दोपहिया वाहन और एक चार पहिया वाहन बरामद किया। पुलिस का कहना है कि होटल के कमरों में गुप्त तरीके से जुए का खेल चलाया जा रहा था और किसी बाहरी व्यक्ति को इसकी भनक न लगे, इसके लिए होटल का मुख्य गेट बंद कर दिया जाता था।

गिरफ्तार आरोपियों में उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, झारखंड, राजस्थान और हरियाणा के निवासी शामिल हैं। इनमें पुष्कर पोरवाल, अजमेरी खान, अमित, सचिन गुप्ता, मनोज कुमार, मोहम्मद शमीम, चंदन और कपिल शर्मा समेत कुल 20 लोग शामिल बताए गए हैं। पुलिस के अनुसार सभी आरोपी आपसी सहमति से हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेल रहे थे।

पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि होटल को देवेश और सचिन नाम के व्यक्तियों ने किराये पर लिया हुआ था। वही लोगों को कमरे उपलब्ध कराते थे और जुए की पूरी व्यवस्था संभालते थे। पुलिस अब होटल संचालकों और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। एडिशनल डीसीपी नोएडा जोन मनीषा सिंह ने बताया कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और आने वाले समय में भी ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें