Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Mathura : मंदिर आते-आते बहुत देर कर दी, अखिलेश यादव के अयोध्या दौरे पर श्रीकांत शर्मा का तीखा हमलाHapur News : हापुड़ में कनाडा से गिफ्ट भेजने के बहाने महिला से हुई बड़ी साइबर ठगी, 14 लाख से अधिक रकम हड़पीLucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमान

Delhi Police Encounter: महरौली और नांगलोई में एनकाउंटर, काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश घायल, राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई

Delhi Police Encounter: महरौली और नांगलोई में एनकाउंटर, काकू पहाड़िया समेत चार बदमाश घायल, राजधानी में सुरक्षा बढ़ाई

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में बढ़ती अपराध की घटनाओं को रोकने और नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए महरौली और नांगलोई में दो अहम एनकाउंटर कर बड़ी कार्रवाई की। इन मुठभेड़ों में कुल चार अपराधी घायल हुए और उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस के अनुसार, ये कार्रवाई राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के गिरोह को नियंत्रित करने के लिए की गई। महरौली थाने को सूचना मिली थी कि कुख्यात अपराधी काकू पहाड़िया अवैध हथियारों की आपूर्ति और अन्य आपराधिक गतिविधियों में शामिल है। लाडो सराय स्मशान घाट रोड पर नाकाबंदी के दौरान एक संदिग्ध ने भागने की कोशिश की और पुलिस पर फायरिंग की। पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी कार्रवाई की, जिसमें काकू पहाड़िया के पैर में गोली लगी।

आरोपी की पहचान 27 वर्षीय कनिष्क उर्फ कोकू उर्फ विशाल, निवासी मदनगीर, दिल्ली के रूप में हुई। उसके पास से दो पिस्टल, भरी हुई मैगजीन और चार खाली कारतूस बरामद हुए। इस मुठभेड़ में दो पुलिसकर्मियों की बुलेटप्रूफ जैकेट में गोली लगी, जबकि एक कॉन्स्टेबल के हाथ में चोट आई। घायल काकू को तुरंत एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

वहीं, नांगलोई इलाके में पुलिस ने उसी गिरोह के तीन अन्य अपराधियों को पकड़ने के लिए मुठभेड़ की। यह वही गिरोह था, जिसने दो दिन पहले पुलिस टीम के साथ हुई हॉट चेज में भागने की कोशिश की थी। जवाबी कार्रवाई में तीनों अपराधी घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। डीसीपी आउटर सचिन शर्मा ने बताया कि इन दोनों एनकाउंटरों का उद्देश्य केवल अपराधियों को गिरफ्तार करना नहीं है, बल्कि राजधानी में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों को रोकना, आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और अपराधियों को कानून के कटघरे में लाना है। उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली पुलिस ने अपनी सतर्कता और पेशेवर रवैये के साथ कार्रवाई करते हुए आम जनता के जीवन और संपत्ति को सुरक्षित बनाए रखने का संदेश दिया है।

पुलिस ने यह भी स्पष्ट किया कि सभी घायल अपराधियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी और उनके सहयोगियों और गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश जारी रहेगी। एनकाउंटरों के दौरान घायल हुए पुलिसकर्मियों का भी इलाज चल रहा है और उनकी स्थिति स्थिर बताई जा रही है। दिल्ली पुलिस का यह कदम राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों के हौसले तोड़ने के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। नागरिकों की सुरक्षा के लिए पुलिस की सतर्कता और तेज कार्रवाई ने यह दिखा दिया कि अपराधियों के लिए राजधानी में कोई जगह नहीं है।

ममूटी ने कहा कि उन्हें ‘मेगास्टार’ की उपाधि पसंद नहीं है, उन्हें लगता है कि उनके जाने के बाद लोग उन्हें याद नहीं रखेंगे

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें