Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाHapur News : हापुड़ में किशोरी से दुष्कर्म के दोषी को 10 साल की सजा, 5 हजार का जुर्माना भी लगाHapur News : हापुड़ के उद्योगपति संजय गुप्ता का होगा राष्ट्रीय सम्मान, दिल्ली में मिलेगा ग्लोबल आइकॉन अवार्डLucknow : जिस निष्पक्षता से मिली नौकरी, उसी ईमानदारी से पीड़ित को न्याय दिलाएं वैज्ञानिक अधिकारी- सीएम योगीLucknow : पुलिस महारथी और फॉरेंसिक विभाग सारथी बनकर हर व्यक्ति को दिलाएं न्याय- मुख्यमंत्री योगीAyodhya : ‘पुष्पक विमान’ और ‘राम दरबार’ के साथ ही मोहित करेगी रामायण थीमLucknow : बुजुर्गों के सम्मान और आर्थिक सुरक्षा का सहारा बनी योगी सरकार, 67.50 लाख लोगों को हर महीने मिल रही पेंशन

Bulldozer Action On Asad’s Home: सूर्या चौहान हत्याकांड में आरोपी असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

surya-chauhan-murder-case-asad-house-bulldozer-action

Bulldozer Action On Asad’s Home: सूर्या चौहान हत्याकांड में आरोपी असद के घर पर चलेगा बुलडोजर, प्रशासन ने दिया 15 दिन का अल्टीमेटम

गाजियाबाद के खोड़ा इलाके में हुए चर्चित सूर्या चौहान हत्याकांड के बाद अब प्रशासन ने मुख्य आरोपी असद के घर पर बड़ी कार्रवाई शुरू कर दी है। पीड़ित परिवार की मांग और इलाके में बढ़ते जनदबाव के बीच प्रशासन ने आरोपी के अवैध कब्जे पर शिकंजा कसते हुए बेदखली का नोटिस जारी कर दिया है। नवनीत विहार स्थित असद के मकान पर प्रशासन की टीम ने नोटिस चस्पा किया और पूरे इलाके में ढोल-नगाड़ों तथा लाउडस्पीकर के जरिए मुनादी कराई गई कि 15 दिन के भीतर अवैध निर्माण और कब्जा हटाया जाए, अन्यथा बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी।

सूर्या चौहान की मां सरोज ने बेटे की हत्या के बाद रोते-बिलखते हुए प्रशासन से मांग की थी कि जिन लोगों ने उनके बेटे की जान ली है, उनके घरों पर बुलडोजर चलना चाहिए। उन्होंने कहा था कि उनके घर का इकलौता चिराग बुझा दिया गया और आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिलनी चाहिए। अब प्रशासन की इस कार्रवाई को पीड़ित परिवार की दूसरी बड़ी इच्छा पूरी होने के रूप में देखा जा रहा है।

बताया जा रहा है कि 28 मई को ईद के दिन हुए इस सनसनीखेज हत्याकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया था। पुलिस जांच में सामने आया कि घटना की शुरुआत एक मामूली विवाद से हुई थी। दोपहर करीब 3 बजे बाइक आमने-सामने आने और रास्ता देने को लेकर सूर्या और असद पक्ष के बीच कहासुनी हुई थी। उस समय स्थानीय लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया था और मामला शांत होता दिखाई दिया था।

लेकिन यह समझौता ज्यादा देर नहीं टिक सका। आरोप है कि करीब आधे घंटे बाद असद अपने पिता नवाब और कुछ दोस्तों के साथ दोबारा मौके पर पहुंचा। नवनीत विहार की गली नंबर-4 में सूर्या को घेर लिया गया। पुलिस जांच के मुताबिक, असद के दोस्त फरहान ने उसे चाकू दिया, जबकि पिता नवाब ने उकसाते हुए हमला करने के लिए कहा। इसके बाद असद ने सूर्या पर ताबड़तोड़ चाकू से हमला कर दिया। गंभीर हालत में सूर्या को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटना के बाद इलाके में भारी तनाव फैल गया था। स्थानीय लोगों और परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ उनके घरों पर कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। पुलिस ने मामले में तेजी दिखाते हुए मुख्य आरोपी असद को 50 हजार रुपये का इनामी घोषित किया था। बाद में पुलिस एनकाउंटर में असद मारा गया। हालांकि, परिवार और स्थानीय लोग बाकी आरोपियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

अब प्रशासन की ओर से जारी नोटिस के बाद नवनीत विहार इलाके में हलचल बढ़ गई है। अधिकारियों का कहना है कि यदि तय समय के भीतर अवैध कब्जा नहीं हटाया गया तो नियमानुसार बुलडोजर कार्रवाई की जाएगी। प्रशासन और पुलिस की टीम इलाके पर लगातार नजर बनाए हुए है ताकि किसी भी तरह की कानून-व्यवस्था की स्थिति पैदा न हो।

Seelampur Murder Case: दिल्ली के सीलमपुर में चाय पी रहे बुजुर्ग की चाकू से हत्या, आरोपी भी घायल

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें