Wednesday, 28 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : हापुड़ में मिलावटी मिठाई पर खाद्य विभाग का शिकंजा, तिरुपति स्वीट्स पर छापा मारकर 97 हजार की मिठाई नष्टHapur News : बुलंदशहर रोड पर अवैध कॉलोनी पर एचपीडीए की बड़ी कार्रवाई, 27 हजार वर्ग मीटर प्लाटिंग ध्वस्तHaryana Investment: गुजरात दौरे के पहले दिन हरियाणा को 12,000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की निवेशकों से बैठकेंKullu Dussehra 2026: देवी-देवताओं के नजराने में 5% और बजंतरियों के मानदेय में 10% की बढ़ोतरी, मुख्यमंत्री सुक्खू ने की कई घोषणाएंKullu Dussehra: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने रघुनाथ मंदिर में शीश नवाया, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना कीKullu Dussehra 2026: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने छठी सांस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता की, सतिंदर सरताज की प्रस्तुति ने मोहा मनChandigarh : श्री करतारपुर साहिब कॉरिडोर फिर से खोला जाना चाहिए; धार्मिक भावना के मामले राजनीति से ऊपर होने चाहिए- मुख्यमंत्रीLucknow : कभी बेटियों का स्कूल जाना था मुश्किल, आज रात दो बजे भी बेखौफ लौटती हैं घर- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

होली पर दारू पीकर हुड़दंग करने वालों की खैर नहीं, पुलिस ने किया ये बंदोबस्त

होली के दौरान दारू पीकर हुड़दंग करने वालों पर नोएडा पुलिस पैनी नजर रखने वाली है
गौतमबुद्ध नगर जिले में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा

अमर सैनी

नोएडा। नोएडा में होली के पर्व को लेकर सभी लोग तैयारियों में जुटे हुए है। जी हां होली के दौरान दारू पीकर हुड़दंग करने वालों पर नोएडा पुलिस पैनी नजर रखने वाली है। इसको लेकर पुलिस ने 42 हॉटस्पॉट की पहचान की है। गौतमबुद्ध नगर जिले में पैरामिलिट्री फोर्स के साथ ही अतिरिक्त बल तैनात किया जाएगा। पुलिस के मुताबिक, उनकी फोर्स इंटीग्रेटेड सिक्योरिटी एंड इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम के जरिए शहर की सड़कों पर नजर रखेगी।

इस संबंध में गौतमबुद्ध नगर संयुक्त पुलिस आयुक्त शिवहरि मीना ने कहा हमने नोएडा और ग्रेटर नोएडा में 42 संवेदनशील हॉटस्पॉट की पहचान की है, जहां प्रांतीय सशस्त्र कांस्टेबुलरी (पीएसी), केंद्रीय अर्धसैनिक बल और शहर पुलिस के अतिरिक्त बल को तैनात किया जाएगा। उन्होंने बताया कि गौतमबुद्ध नगर को 20 जोन और 45 सेक्टर में बांटा गया है। 50 मोबाइल त्वरित प्रतिक्रिया टीमें, केंद्रीय अर्धसैनिक बल की एक कंपनी और पीएसी की दो कंपनियां तैनात की जाएंगी।

98 स्थानों पर चेकिंग करेगी पुलिस

इसके साथ ही आगे उन्होंने बताया कि नशे में गाड़ी चलाने पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस 98 स्थानों पर चेकिंग करेगी। इस दौरान अगर कोई कानून का उल्लंघन करता हुआ दिखाई दिया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। आईएसटीएमएस की मदद से ट्रैफिक पुलिस सड़कों पर नजर रखेगी और नियमों के उल्लंघन पर जुर्माना लगाएगी। कहा कि उल्लंघन की जांच के लिए हमारी टीमें जिले भर में बनाए गए चेक पॉइंटों पर ब्रेथएनालाइजर से लैस होंगी। शराब पीकर गाड़ी चलाते पाए जाने वाले सभी लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *