Saturday, 7 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : भैया दूज के बाद फिर बंटेंगे नियुक्ति पत्र, शिक्षा, पुलिस, राजस्व में युवाओं को मिलेगी नौकरी- मुख्यमंत्री योगीLucknow : अब कोई भाई-भतीजावाद नहीं, 25 करोड़ जनता ही परिवार- सीएम योगीLucknow : योगी सरकार में पारदर्शी भर्ती से मिली खाकी वर्दी, सीएम के हाथों नियुक्ति पत्र पाकर खिले चेहरेLucknow : दीपावली और छठ पूजा पर अलर्ट मोड में रहेंगे मेडिकल कॉलेज, 24 घंटे सक्रिय रहेंगी इमरजेंसी सेवाएंLucknow : योगी सरकार आपदा में जान गंवाने वालों के परिवार को देगी अब आठ लाख की आर्थिक मददAyodhya : उप राष्ट्रपति के आगमन से दीप प्रज्ज्वलन तक, रामनगरी में मजिस्ट्रेटों को अलग-अलग कमानMathura : वृंदावन में धीरेंद्र शास्त्री के समर्थन में उतरा संत समाज, बोला संतों का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तानChandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमा

Twisha Sharma Case: SIT गवाह नीरज दुबे से मारपीट का आरोप, समर्थ सिंह के दोस्तों पर धमकी देने का दावा

Twisha Sharma Case

Twisha Sharma Case: SIT गवाह नीरज दुबे से मारपीट का आरोप, समर्थ सिंह के दोस्तों पर धमकी देने का दावा

हाईप्रोफाइल त्विषा शर्मा केस में एक नया और गंभीर मोड़ सामने आया है। मामले में एसआईटी के पंचनामा गवाह रहे नीरज दुबे ने आरोप लगाया है कि गवाही देने के कारण उन्हें लगातार प्रताड़ित किया जा रहा है। नीरज का दावा है कि मुख्य आरोपी समर्थ सिंह के कुछ दोस्तों ने उनके साथ सार्वजनिक रूप से मारपीट की और केस से दूर रहने की धमकी दी। घटना के बाद उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक नीरज दुबे कटारा हिल्स थाना क्षेत्र में एक सांची पार्लर संचालित करते हैं। उनका प्रतिष्ठान उसी इलाके में स्थित है जहां समर्थ सिंह की मां गिरिबाला सिंह का निवास बताया जा रहा है। त्विषा शर्मा की संदिग्ध मौत के बाद जब विशेष जांच दल (SIT) ने मामले की शुरुआती जांच शुरू की थी, तब पंचनामा प्रक्रिया में नीरज दुबे को गवाह बनाया गया था।

नीरज का कहना है कि गवाह बनने के बाद से ही कुछ लोग उन्हें निशाना बना रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि 30 मई को समर्थ सिंह के दोस्त संदीप भट्टाचार्य सहित 4 से 5 लोगों ने उन्हें घेर लिया और यह पूछते हुए विवाद शुरू कर दिया कि वे इस मामले में गवाह क्यों बने। बात बढ़ने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी।

पीड़ित का दावा है कि पूरी घटना का वीडियो भी मौजूद है, जिसमें मारपीट की तस्वीरें कैद हुई हैं। नीरज दुबे ने कटारा हिल्स थाना पुलिस को लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि शिकायत दिए जाने के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

हालांकि पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद पुलिस ने नीरज दुबे को थाने बुलाकर पूछताछ भी की है।

इस घटनाक्रम के सामने आने के बाद त्विषा शर्मा केस एक बार फिर सुर्खियों में आ गया है। मामले में गवाह की सुरक्षा और जांच प्रक्रिया को लेकर भी कई सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि गवाह खुद को असुरक्षित महसूस करेंगे तो इससे जांच प्रभावित हो सकती है।

 

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें