उत्तर प्रदेशराज्य

Dadri Railway Incident: रेलवे लाइन की पटरी पर लेटकर की आत्महत्या

Dadri Railway Incident: रेलवे लाइन की पटरी पर लेटकर की आत्महत्या

नोएडा। दिल्ली-हावड़ा रेल मार्ग पर दादरी रेलवे स्टेशन के समीप एक 35 वर्षीय व्यक्ति ने कथित रूप से पटरी पर लेटकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही जीआरपी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जीआरपी चौकी प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पाया गया कि व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया था। शरीर पेट के बीच से कटा हुआ था। आसपास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के प्रयास में जुटी है।

Related Articles

Back to top button