Thursday, 5 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Hapur News : मावा फैक्ट्री पर खाद्य विभाग का छापा, 3.20 लाख का खोया नष्ट करायाLucknow : इंडी गठबंधन के नेतृत्वकर्ताओं में क्लैरिटी, कैपेसिटी और क्रेडिबिलिटी का अभाव- मुख्यमंत्रीGorakhpur : राहुल फुस्स रॉकेट, अखिलेश हार के बहानेबाज- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथLucknow : योगी सरकार की पहल से परिषदीय विद्यालयों में पर्यावरण संरक्षण का पाठLucknow : दीपोत्सव में दिखेगा लोक संस्कृति का महाकुंभLucknow : योगी सरकार 49 संकेतकों के आधार पर कर रही महिला सशक्तीकरण की योजनाओं का जिलावार आकलनLucknow : दिव्यांगजन के हुनर को बाजार और पहचान दिलाएगी योगी सरकार, 5-6 नवंबर को लगेगा ‘दिव्य दीपावली मेला’Ayodhya : दसवें दीपोत्सव में राम की पैड़ी के 56 घाटों पर सजेगी 30 लाख दीपों की आभा

Uttar Pradesh : हापुड़ में पति ने प्रेम विवाह के डेढ़ साल बाद पत्नी की गला दबाकर हत्या की

Hapur : हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। अपना आश्रम कॉलोनी रामपुरा पवला रोड में सोमवार रात एक पति ने प्रेम विवाह के महज डेढ़ साल बाद अपनी पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। मृतका का शव घर के भीतर संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। परिजनों का आरोप है कि पति ने चुनरी से गला दबाकर इस वारदात को अंजाम दिया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर तफ्तीश शुरू की।

जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से इस दंपती के बीच लगातार घरेलू विवाद और कलह चल रही थी। सोमवार रात को जब सीमा का शव मिला, तो परिजनों ने सीधे अमन पर हत्या का आरोप लगाया। पिलखुवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ में उसने अपनी पत्नी की हत्या करने का जुर्म कबूल कर लिया है।

मृतका की पहचान 28 वर्षीय सीमा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मोदीनगर की रहने वाली थी। करीब डेढ़ साल पहले सीमा ने अमन नामक युवक से प्रेम प्रसंग के बाद एक मंदिर में लव मैरिज की थी। अमन पेशे से बिजली मैकेनिक है। दोनों का दो महीने का एक मासूम बच्चा भी है, जिसके सिर से अब मां का साया उठ गया है। सीमा के परिवार में उसके पिता मोनी, माता रितिका और दो बहनें शालू व स्वाति हैं, जिनका रो-रोकर बुरा हाल है।

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और मामले के अन्य पहलुओं की गहनता से जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ जारी है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें