Greater Noida: अब बुजुर्ग नहीं रहेंगे अकेले, ग्रेटर नोएडा में पहुंची यूपी-112 की ‘सवेरा योजना’, 150 वरिष्ठ नागरिकों ने कराया पंजीकरण

Greater Noida: अब बुजुर्ग नहीं रहेंगे अकेले, ग्रेटर नोएडा में पहुंची यूपी-112 की ‘सवेरा योजना’, 150 वरिष्ठ नागरिकों ने कराया पंजीकरण

नोएडा। वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा, सम्मान और आपातकालीन सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर द्वारा संचालित यूपी-112 की ‘सवेरा योजना’ का विस्तार लगातार किया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को ग्रेटर नोएडा के पूर्वांचल रॉयल सिटी में जागरूकता एवं पंजीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में वरिष्ठ नागरिकों ने भाग लिया। यह कार्यक्रम थाना बीटा-2 क्षेत्र में एसीपी-1 ग्रेटर नोएडा राधा रमण सिंह की उपस्थिति में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने वरिष्ठ नागरिकों को सवेरा योजना के उद्देश्यों, सुविधाओं, लाभों और पंजीकरण प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि योजना का मुख्य उद्देश्य अकेले रहने वाले या सहायता की आवश्यकता वाले वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षा का भरोसा देना और जरूरत पड़ने पर उन्हें तत्काल पुलिस सहायता उपलब्ध कराना है। पुलिस अधिकारियों ने उपस्थित लोगों को बताया कि सवेरा योजना के तहत पंजीकृत वरिष्ठ नागरिकों की नियमित मॉनिटरिंग की जाती है। किसी भी आपातकालीन स्थिति, स्वास्थ्य संबंधी समस्या या सुरक्षा संबंधी आवश्यकता होने पर यूपी-112 की टीम तुरंत सहायता के लिए पहुंचती है। इससे बुजुर्गों को सुरक्षित और आत्मनिर्भर जीवन जीने में मदद मिलती है। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ नागरिकों को योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम को अच्छा प्रतिसाद मिला और मौके पर ही करीब 150 नए वरिष्ठ नागरिकों का पंजीकरण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे ताकि अधिक से अधिक वरिष्ठ नागरिक इस योजना का लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में शामिल वरिष्ठ नागरिकों ने सवेरा योजना की सराहना करते हुए कहा कि यह पहल उनके लिए सुरक्षा और भरोसे का माध्यम बनेगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन के इस प्रयास की प्रशंसा की और भविष्य में भी सहयोग करने का आश्वासन दिया। पुलिस कमिश्नरेट गौतमबुद्धनगर का मानना है कि सवेरा योजना वरिष्ठ नागरिकों को समाज में सुरक्षित और सम्मानजनक वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। योजना के माध्यम से पुलिस और वरिष्ठ नागरिकों के बीच बेहतर संवाद स्थापित हो रहा है, जिससे जरूरत के समय त्वरित सहायता उपलब्ध कराना और भी आसान हो रहा है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img