Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों को बचाने की जंग में रानी मुखर्जी, ‘अम्मा’ से टकराव, रोंगटे खड़े कर देगा खतरनाक ट्रेलर

Mardaani 3 Trailer: 93 बच्चियों को बचाने की जंग में रानी मुखर्जी, ‘अम्मा’ से टकराव, रोंगटे खड़े कर देगा खतरनाक ट्रेलर

बॉलीवुड एक्ट्रेस रानी मुखर्जी की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है। करीब 3 मिनट 16 सेकेंड का यह ट्रेलर इतना खौफनाक और इमोशनल है कि देखने वाले की सांसें थम जाएं। सात साल बाद ‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की वापसी इस बार पहले से कहीं ज्यादा डार्क, दमदार और दिल दहला देने वाली नजर आ रही है। रानी मुखर्जी एक बार फिर अपने आइकॉनिक किरदार आईपीएस शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में बड़े पर्दे पर लौट रही हैं।

ट्रेलर की शुरुआत एक मासूम बच्ची के किडनैप से होती है, जो देखते ही देखते दिल दहला देता है। इसके बाद खुलासा होता है कि शहर में बीते तीन महीनों के दौरान 93 बच्चियों का अपहरण हो चुका है। इस सनसनीखेज और खौफनाक केस की जिम्मेदारी शिवानी शिवाजी रॉय को सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ती है, परत-दर-परत एक खतरनाक नेटवर्क सामने आता है, जिसके पीछे ‘अम्मा’ नाम की रहस्यमयी और खौफनाक विलेन का हाथ होता है।

‘अम्मा’ का किरदार ट्रेलर में पूरी तरह से छाया रहता है। वह किसी डरावने सपने से भी ज्यादा भयावह दिखाई देती है। बच्चियों के साथ क्या किया जाता है, यह ट्रेलर में सीधे तौर पर नहीं दिखाया गया, लेकिन इशारों में जो कुछ बताया गया है, वह दर्शकों को अंदर तक झकझोर देता है। यही डर और सस्पेंस ट्रेलर को और ज्यादा प्रभावशाली बनाता है।

‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस, तीखे डायलॉग्स और सशक्त बैकग्राउंड म्यूजिक कहानी की गंभीरता को और बढ़ा देते हैं। रानी मुखर्जी का रफ-टफ पुलिस अवतार एक बार फिर दर्शकों को ‘मर्दानी’ और ‘मर्दानी 2’ की याद दिला देता है। इस बार शिवानी की लड़ाई सिर्फ अपराधियों से नहीं, बल्कि एक ऐसे सिस्टम से है, जो इन जुर्मों को पनाह देता है।

ट्रेलर रिलीज होते ही फैंस का रिएक्शन जबरदस्त देखने को मिला है। सोशल मीडिया पर ‘रानी इज बैक’ और ‘शिवानी शिवाजी रॉय रिटर्न्स’ जैसे कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। फैंस रानी के दमदार एक्शन और इमोशनल इंटेंसिटी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि ‘मर्दानी 3’ अब तक की सबसे पावरफुल और शॉकिंग फिल्म साबित हो सकती है।

‘मर्दानी’ फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी और दूसरी किस्त ‘मर्दानी 2’ साल 2019 में आई थी। दोनों ही फिल्मों को दर्शकों और समीक्षकों से शानदार प्रतिक्रिया मिली थी। अब ‘मर्दानी 3’ से भी दर्शकों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। यह फिल्म पूरी तरह फीमेल सेंट्रिक है और इसमें जानकी बोड़ीवाला और मल्लिका प्रसाद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी। ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और ट्रेलर ने पहले ही इसे साल की सबसे चर्चित फिल्मों में शामिल कर दिया है।

Realme GT 6 भारत में लॉन्च होने की पुष्टि। अपेक्षित स्पेक्स, फीचर्स, और भी बहुत कुछ

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img