Wednesday, 4 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Noida Authority Action: शफीपुर के डूब क्षेत्र में 8 हजार वर्गमीटर अवैध निर्माण ध्वस्त, नोएडा प्राधिकरण का बड़ा अभियानHaryana CM Action: जनसमस्याओं की अनदेखी पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी एक्शन मोड में, गुरुग्राम में कई अधिकारियों पर कार्रवाई के निर्देशHapur News : गढ़ गंगा घाट पर हुआ कार्तिक पूर्णिमा मेले का भूमि पूजन, तैयारियों की समीक्षा में अधिकारियों को मिले सख्त निर्देशHimachal CM: तिस्सा से देग्रां तक जगह-जगह मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का भव्य स्वागतHapur News : दो शातिर चोर बाबूगढ़ में धरे गए, इनामी मुनीर भी शामिलDelhi Traffic Jam: त्योहारी खरीदारी से साउथ एक्स पर भीषण जाम, विकास मार्ग पर मार्च के लिए डायवर्जन एडवाइजरीParvinder Singh Jhota Murder Case: झोटा हत्याकांड पर पंजाब सरकार और इंसाफ कमेटी में सहमति, मुआवजे व नौकरी का प्रस्तावSharad Pawar Health Update: शरद पवार को जांच के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल ले जाया गया, प्रधानमंत्री ने फोन पर हाल जाना

उत्तर प्रदेश : हापुड़ में बंद मकान से लाखों की नकदी और गहने चोरी

Hapur News : हापुड़ में नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला गंगापुरा में चोरों ने बंद पड़े मकान में घुसकर लाखों की नकदी व गहने चोरी कर लिए। परिवार के लोग शादी समारोह में हिस्सा लेने के लिए बाहर गए थे, तभी चोरों ने घटना को अंजाम दिया। चोरी की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच की।

मोहल्ला गंगापुर में नवीन गौतम अपने भाई प्रदीप के साथ रहते हैं। नवीन गौतम ने बताया कि रविवार को उनके मोहल्ले में शादी थी। इस वजह से वह और उनके भाई अपने परिवार के साथ रात करीब साढ़े सात बजे घर पर ताला लगाकर गए थे। रात करीब पौने दस बजे जब वह अपने घर पर पहुंचे तो ताले गायब थे। आनन फानन में जब वह घर के भीतर दाखिल हुए थे सारा सामान तितर-बितर था।

घर की अलमारी खुली पड़ी थी। चोर उनके मकान से करीब साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी के साथ गहने चोरी करके ले गए। सूचना मिलने पर सीओ सिटी वरुण मिश्रा भी मौके पर पहुंचे और पुलिस को जल्द से जल्द घटना का पर्दाफाश करने के निर्देश दिए। सीओ ने बताया कि चोरी का मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। घटना के खुलासे के लिए आसपास के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे अपने घरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाएं और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना पुलिस को दें।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

SHAHRUKH KHAN

संबंधित खबरें