Saturday, 31 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Bulandshahar : बुलंदशहर में कांग्रेस ने सरदार पटेल की जयंती और इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलिBulandshahar : बुलंदशहर में अपना दल एस कार्यकर्ताओं ने सरदार पटेल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्पChandigarh : पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए आप ने जारी की 40 उम्मीदवारों की पहली सूची, धुरी से लड़ेंगे भगवंत मानChandigarh : नशा तस्करी के मामलों के त्वरित निपटारे के लिए भगवंत मान सरकार का ऐतिहासिक कदम; 35 विशेष एनडीपीएस अदालतें होंगी स्थापितDeveloped India 2047: सरदार पटेल ने देश को एक सूत्र में पिरोया, अब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाना हमारा दायित्व : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीHaryana Government Schemes: कश्यप समाज की गौरवशाली परंपरा सेवा, त्याग और राष्ट्रभक्ति की मिसाल : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनीRun For Unity: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में ‘रन फॉर यूनिटी’ को दिखाई हरी झंडी, दौड़ में स्वयं भी लिया भागNew delhi : दिल्ली में राष्ट्रीय एकता दिवस पर एकता दौड़ का शुभारंभ, अमित शाह ने दिलाई एकता की शपथ

गाजियाबाद में कुणाल का अपहरण,हत्या कर शव को गंगनहर में फेंकने की थी योजना

मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र कुणाल का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया
मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र कुणाल का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया

अमर सैनी

गाजियाबाद। मोदीनगर थाना क्षेत्र में एक 12वीं कक्षा के छात्र कुणाल का कार सवार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। आरोपियों ने पहले छात्र को बेरहमी से पीटते हुए मोबाइल से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस बीच आरोपियों ने छात्र की हत्या कर शव को गंगनहर में फेंकने की योजना बनाई। लेकिन पुलिस का सायरन बजने के बाद आरोपी छात्र को छोड़कर भाग निकले। इस मामले में शिकायत के आधार पर 3 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
भोजपुर के हृदयपुर भंडौंला गांव निवासी कपिल त्यागी सेना में हैं। फिलहाल उनकी पोस्टिंग लेह में चल रही है। कपिल की पत्नी मोनिका बेटे कुणाल त्यागी और बेटी के साथ गांव में रहती हैं। मोनिका त्यागी ने बताया कि कुणाल गोविंदपुरी स्थित छाया पब्लिक स्कूल में 12वीं कक्षा का छात्र है। मंगलवार दोपहर छुट्टी के बाद कुणाल स्कूल के बाहर खड़ा था। आरोप है कि तभी कार सवार वहां पहुंचे और कुणाल को जबरन कार में डाल लिया। कुणाल का अपहरण करने के बाद अपहरणकर्ता उसे सारा रोड होते हुए निवाड़ी के जंगल में ले गए। आरोपियों ने कुणाल को चलती कार में बेरहमी से पीटा। करीब एक घंटे तक कुणाल को प्रताड़ित करते रहे। कुणाल के गिड़गिड़ाने के बाद भी आरोपियों ने उसे नहीं छोड़ा और पीटते रहे। इसी बीच पुलिस की गाड़ी का सायरन बजने पर आरोपी कुणाल को जंगल में फेंक कर भाग गये। आरोपियों ने पिटाई का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। कुणाल किसी तरह घर पहुंचा और आपबीती बताई।
हत्या कर शव को गंगनहर में फेंकने की रची साजिश
घर पहुंचे कुणाल त्यागी ने मां मोनिका त्यागी को आपबीती बताई तो वह सदमे में आ गईं। मोनिका त्यागी के मुताबिक, कुणाल का अपहरण करने के बाद आरोपी कार को निवाड़ी के जंगल में ले गए। आरोपियों ने कुणाल की हत्या कर शव निवाड़ी गंगनहर में फेंकने की साजिश रची। साजिश को अंजाम देने के लिए आरोपी एक घंटे तक कार लेकर जंगल में घूमते रहे।

ऐसे बची जान
इसी दौरान निवाड़ी के पास उन्हें पुलिस की गाड़ी का सायरन सुनाई दिया, जिसके बाद वह अपनी कार को वापस सारा मार्ग पर ले आए। लेकिन यहां भी भीड़ अधिक होने के कारण वह अपने मंसूबे में कामयाब नहीं हो सका और कुणाल को जंगल में फेंक कर भाग गए। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। मोदीनगर एसीपी ज्ञान प्रकाश राय का कहना है कि कुणाल की मां मोनिका की शिकायत के आधार पर आयुष निवासी शाहजहाँपुर और एक नामजद समेत तीन अन्य के खिलाफ मारपीट की रिपोर्ट दर्ज की गई है। तहरीर के आधार पर ही धाराएं लगाई गई हैं। वीडियो व अन्य जांच के बाद धाराएं बढ़ाई जाएंगी। दो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Manisha Jha

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *