New Delhi : संस्कार टीवी को सर्वश्रेष्ठ धार्मिक चैनल का अवॉर्ड

New Delhi : धार्मिक-आध्यात्मिक प्रसारण की दुनिया के जाने-पहचाने नाम ‘संस्कार टीवी’ ने दो कैटेगरी में ‘बीसीएस रत्न अवॉर्ड’ जीते हैं । राजधानी दिल्ली में हुए एक भव्य आयोजन में सांसद अनुराग ठाकुर ने प्रसारण क्षेत्र से जुड़े टीवी-डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से जुड़े लोगों को अपने हाथों से अवॉर्ड्स सौंपे । संस्कार चैनल को ‘सर्वोत्तम धार्मिक चैनल’ और डिजिटल पर धार्मिक श्रेणी में सबसे ज्यादा सब्सक्राइबर्स हासिल करने के लिए सम्मानित किया गया । यह सम्मान संस्कार टीवी की ओर से पुलक गर्ग और प्रिंस सिंह ने प्राप्त किया।

इस अवसर पर अपनी प्रतिक्रिया में संस्कार ग्रुप के सीईओ मनोज त्यागी ने कहा है कि “ हर पुरस्कार हमारी जिम्मेदारी को और बढ़ा देता है और बीसीएस रत्न अवॉर्ड 2025 इससे अछूता नहीं है । इन पुरस्कारों से निश्चित रूप से हमें अपने काम को और बेहतर करने की प्रेरणा मिलेगी। यह सम्मान दर्शाता है कि संस्कार ग्रुप देश ही नहीं दुनियाभर के सनातन संसार में किस तरह अपनी अनिवार्य उपस्थिति दर्ज करवा चुका है और निरंतर इसे और रफ्तार देने में जुटा हुआ है।“

BCS रत्न अवॉर्ड आविष्कार मीडिया समूह द्वारा साल 2010 से दिया जा रहा है । इसके तहत प्रसारण, डिजिटल मीडिया, कंटेंट, वितरण, प्रौद्योगिकी, डीटीएच और सीएटीवी के क्षेत्र में अग्रणी हस्तियों को सम्मानित किया जाता है, जिससे उन्हें प्रोत्साहन मिले और दर्शकों तक विश्वसनीय और गुणवत्तापूर्ण कंटेंट पहुंचना सुनिश्चित हो। यह पुरस्कार प्रसारण उद्योग में उत्कृष्टता को मान्यता देता है। इसके तहत भारतीय मीडिया और मनोरंजन क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले व्यक्तियों, चैनलों और डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को सम्मानित किया जाता है। 33 वर्षों से भी अधिक के अनुभव के साथ, आविष्कार मीडिया समूह भारतीय प्रसारण एवं केबल टेलीविजन (CATV) तंत्र का एक स्थायी स्तंभ रहा है।

छह से ज़्यादा पुरस्कार श्रेणियों में, एक स्वतंत्र निर्णायक मंडल ने विभिन्न प्लेटफार्मों पर नवाचार, प्रभाव और उत्कृष्टता के आधार पर इस वर्ष के विजेताओं का चयन किया है। इसमें उन पेशेवरों को सम्मानित किया गया जिन्होंने 21 करोड़ टीवी सेट्स और 60 करोड़ से ज़्यादा ओटीटी उपयोगकर्ताओं तक चौबीसों घंटे कंटेंट पहुँचाने में सफलता हासिल की है।

आपको बता दें कि संस्कार टीवी सनातन संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार के क्षेत्र में एक भरोसेमंद ब्रांड है और विभिन्न लोकप्रिय प्लेटफॉर्म्स पर तेजी से अपनी उपस्थिति दर्ज करवा रहा है। संस्कार टीवी के यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर्स की संख्या एक करोड़ पार कर चुकी है जबकि ओटीटी ऐप के 6 लाख नियमित सब्सक्राइबर हैं, जो लगातार बढ़ रहे हैं। ‘हमारी संस्कृति-हमारी विरासत’ जैसी टैगलाइन के साथ वैश्विक स्तर पर आध्यात्म और वैदिक संस्कृति को बढ़ावा दे रहा संस्कार टीवी ग्रुप 24X7 भारतीय दर्शन, धर्म और आध्यात्मिक एकजुटता के लिए समर्पित है।

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img