Saturday, 24 October 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Ayodhya : योगी सरकार के मार्गदर्शन में अयोध्या में जगमगाएंगे 30 लाख से अधिक दीप, नया कीर्तिमान रचने की तैयारीAyodhya : दीपोत्सव-2026 से पहले निखरेगी रामनगरी की भव्यता, प्रमुख मार्गों के सौंदर्यीकरण में जुटा लोक निर्माण विभागLucknow : 26 अक्टूबर को धूमधाम से महर्षि वाल्मीकि जयंती मनाएगी योगी सरकारMathura : वृंदावन में गंगा नृत्य नाटिका के साथ ब्रजरज उत्सव की सांस्कृतिक गतिविधियों का शुभारंभNew Delhi : दिल्ली क्वीन ब्यूटी पेजेंट 2026 का आयोजन, मुस्कान सेन बनीं विजेताChandigarh : दिल्ली एयरपोर्ट के अधिकारियों ने ऊपर से दबाव का हवाला देकर मुझे 2 घंटे तक रोककर रखा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानChandigarh : वोट-चोरी’ लोकतंत्र के लिए गंभीर खतरा; एसआईआर को तुरंत रद्द किया जाए- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मानTiger Shroff Firing Case: सलमान खान और रणबीर कपूर के घरों की रेकी का दावा, टाइगर पर फायरिंग के बाद बॉलीवुड की सुरक्षा बढ़ाने की मांग

मिड-डे मील में गजक चिक्की और भुने चनों का मिलेगा स्वाद, अब बच्चे रहेंगे सेहतमंद

इससे बच्चों को अधिक पोषण मिल सकेगा।
इससे बच्चों को अधिक पोषण मिल सकेगा।

अमर सैनी

नोएडा। प्रदेश सरकार परिष्दीय स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों का विशेष ख्याल रख रही है। सरकार ने बच्चों की मिड-डे मील में कुछ विशेष व्यंजन जोड़े हैं। शासन की तरफ से अब बच्चों को गजक चिक्की और भुने चने भी दिए जाएंगे। यह व्यंजन गुरुवार को दिया जाएगा।

इससे बच्चों को अधिक पोषण मिल सकेगा।

बताया जा रहा है कि यह व्यवस्था नवंबर 2024 से मार्च 2025 तक चलेगी। इसमें हर बच्चे को कम से कम 50 ग्राम गजक चिक्की और बाजरे के लड्डू या भुने चने दिए जाएंगे। सरकार मिड-डे मील में छात्रों को अच्छी गुणवत्ता और पोषक तत्व देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। इसके लिए छात्रों को हर सप्ताह अलग-अलग तरह के व्यंजन खिलाए जाते हैं। अब परिषदीय स्कूलों में मिड-डे मील योजना के तहत बच्चों को पोषक तत्व देने के लिए हर सप्ताह एक दिन गजक चिक्की और बाजरे के लड्डू या भुने चने दिए जाएंगे।

पीएम पोषण योजना में प्रति छात्र पांच रुपये मिलेंगे
स्कूली शिक्षा महानिदेशक कंचन वर्मा ने सोमवार को इसके लिए सर्कुलर जारी किया है। इसके लिए पीएम पोषण योजना के बजट का पांच प्रतिशत फ्लेक्सी फंड के तहत उपयोग करने का प्रावधान किया गया है। इसके तहत प्रत्येक बच्चे के लिए पांच रुपये की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इसी राशि से छात्रों को सप्ताह में एक बार गजक चिक्की, बाजरे के लड्डू या भुने चने दिए जाएंगे।

अभी दूध, फल, दलिया और मिलती है खिचड़ी
जिले के परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को मध्याह्न भोजन में प्रतिदिन अलग-अलग तरह का भोजन खिलाया जाता है। छात्रों को दलिया, दाल, रोटी, खीर, दूध, खिचड़ी, सेब, केला समेत अन्य चीजें दी जाती हैं। छात्रों में पोषण बढ़ाने के लिए अब इसमें बाजरे के लड्डू या भुने चने और गजक चिक्की को भी शामिल किया गया है।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *