ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण आईटी पार्क के लिए 54 भूखंडों की योजना लाएगा

अमर सैनी

नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जल्द ही आईटी पार्क के लिए 54 भूखंडों की योजना ला रहा है। इसके लिए जगह चिह्नित कर ली गई है। भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा। कई वर्षों के बाद आईटी पार्क की योजना लांच की जा रही है।

दरअसल, आईटी क्षेत्र खासकर बीपीओ (बिजनेस प्रोसेस आउटसोर्सिंग) से जुड़ी स्टार्टअप कंपनियां जमीन की मांग कर रही हैं। इस संबंध में प्राधिकरण को कई आवेदन मिले हैं। निवेश की बढ़ती संभावना को देखते हुए प्राधिकरण ने फिलहाल 54 भूखंडों की योजना लांच करने का निर्णय लिया है। इस योजना में 500 और 1000 वर्ग मीटर के भूखंड अलग-अलग सेक्टरों में होंगे। यह योजना अगले सप्ताह लांच की जाएगी। प्राधिकरण से मिली जानकारी के अनुसार भूखंडों का आवंटन ई-नीलामी के जरिए किया जाएगा।

वर्जन
आईटी पार्क के भूखंडों की योजना जल्द ही लांच की जाएगी। इसके लिए तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। 500 और 1000 वर्ग मीटर के प्लॉट चिन्हित किए गए हैं। यह योजना स्टार्टअप कंपनियों को ध्यान में रखकर लाई जा रही है।
रवि कुमार एनजी, सीईओ ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी

Hot this week

Topics

spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img