Sunday, 8 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Lucknow : योगी सरकार का राज्य कर्मचारियों को दीपावली का तोहफा, महंगाई भत्ता 58 से बढ़ाकर 63 प्रतिशत कियाLucknow : सीएम योगी के नेतृत्व में सौर क्रांति की ओर उत्तर प्रदेश, पीएम सूर्य घर योजना में देश में पहले नंबर परAyodhya : देश में श्रीराम के आचरण को जी रहे दो योगी, एक ‘कर्मयोगी’ मोदी और दूसरे सीएम योगी- सी.पी. राधाकृष्णनAyodhya : पुष्पक विमान से उतरे प्रभु श्रीराम, सीएम योगी ने माला पहनाकर किया स्वागतAyodhya : रामभक्तों पर गोली चलाने और संतों का अपमान करने वाले अयोध्या आएं तो माफी मांगकर आएं- मुख्यमंत्रीAyodhya : राम भारत की आत्मा और राष्ट्रीय चेतना के आधार, दीपोत्सव भारतीय संस्कृति और सनातन परंपरा का वैश्विक उत्सव- राज्यपालAyodhya : योगी सरकार में संभव हुआ मां कौशल्या की पहली शोभायात्रा का आयोजनAyodhya : श्रीरामजन्मभूमि मंदिर संपूर्ण हिंदू स्वाभिमान का स्मारक- उपराष्ट्रपति

सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

क्षेत्र के अमरपुर गांव में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई
सर्किल रेट से चार गुना मुआवजे की मांग पर अड़े किसान

अमर सैनी

नोएडा। क्षेत्र के अमरपुर गांव में सोमवार को किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा की बैठक में किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रताप नागर ने की और संचालन राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष लोकेश भाटी ने किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि जब तक सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा और नए भूमि अधिग्रहण कानून का लाभ नहीं दिया जाता, तब तक जमीन नहीं दी जाएगी।
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विकास प्रधान ने कहा कि संगठन हर गरीब और असहाय व्यक्ति के साथ खड़ा है। किसी भी कीमत पर प्राधिकरण को ग्रामीणों का शोषण नहीं करने दिया जाएगा। क्षेत्र की लड़ाई मजबूती से लड़ी जाएगी। राष्ट्रीय महासचिव कृष्ण नागर ने कहा कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण अमरपुर और आसपास के गांवों में जमीन अधिग्रहण करना चाहता है, लेकिन जब तक सर्किल रेट से चार गुना मुआवजा और भूमि अधिग्रहण अधिनियम-2013 के तहत मुआवजा नहीं दिया जाता, तब तक जमीन नहीं दी जाएगी। साथ ही किसानों के बच्चों को रोजगार दिया जाए। इसके लिए किसानों को एकजुट किया जाएगा। इस मौके पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रवींद्र प्रधान, ओमवीर, बालकिशन नागर, बाबू प्रधान, सारदा प्रधान, प्रताप नागर, ब्रिजेश भाटी, धर्मपाल नागर, लोकेश भाटी, आलोक नागर, विनोद मलिक, हरेंद्र नागर, विनोद कसाना, अरुण नागर, विपिन नागर, फिरन नागर, उमेश राणा, चमन नागर, अजब सिंह, जगत, विजेंद्र सिंह, नवनीत मलिक आदि मौजूद रहे।

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

संवाददाता

Editor

संबंधित खबरें

पाठकों की राय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *