Friday, 6 November 2026निष्पक्ष खबरें • बेबाक नज़रिया
TOP STORY
THE COMPLETE NEWSROOMखबर पूरी। नज़रिया साफ़।भारत से आपके शहर तक
▤ ई-पेपर पढ़ें ↗
BREAKING NEWS
Chandigarh : चुनाव से पहले विपक्षी नेताओं को डराने-धमकाने के लिए भाजपा ईडी , सीबीआई, इनकम टैक्स और इलेक्शन कमीशन का दुरुपयोग कर रही है- हरपाल सिंह चीमाBulandshahr : खुर्जा के डाबर गांव में नकली पनीर की फैक्ट्री पर छापा, 10 क्विंटल माल सीजChandigarh : मेरे घर या अस्पताल से एक भी पैसा बरामद नहीं हुआ; 42 घंटे की रेड के बाद ईडी खाली हाथ लौटी- डॉ. अमनदीप कौर अरोड़ाCensus 2027 Self Enumeration: जनगणना के दूसरे चरण की तैयारियां शुरू, डीएम मेधा रूपम ने दिए जागरूकता अभियान के निर्देशNoida Festive Security: त्योहारों पर पुलिस अधिकारियों ने की पैदल गश्त, ज्वैलर्स की दुकानों के सीसीटीवी कैमरे जांचेNoida GRAP Violation: ग्रैप प्रतिबंधों के बावजूद सेक्टर-113 में निर्माण कार्य जारी, बिल्डर पर 25 लाख जुर्माने की संस्तुतिGreater Noida Vending Zone: 85 वेंडरों को मिले प्लेटफॉर्म, अब सड़क किनारे नहीं लगानी पड़ेगी रेहड़ीGreater Noida Abadi Plot: सिरसा और डाढ़ा के 127 किसानों को दिवाली पर मिला छह फीसदी आबादी भूखंड का तोहफा

Judo Championship Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में जूडो खिलाड़ियों के लिए बनेगा विशेष जूडो कोर्ट, सांसद मनोज तिवारी की बड़ी घोषणा

Judo Championship Delhi

Judo Championship Delhi: उत्तर पूर्वी दिल्ली में जूडो खिलाड़ियों के लिए बनेगा विशेष जूडो कोर्ट, सांसद मनोज तिवारी की बड़ी घोषणा

रिपोर्ट: रवि डालमिया

उत्तर पूर्वी दिल्ली के खेल जगत के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। दिल्ली नगर निगम के दिलशाद गार्डन स्थित मिनी स्टेडियम में आयोजित प्रथम मेमोरियल ओपन जूडो चैंपियनशिप के समापन अवसर पर क्षेत्र में जूडो खिलाड़ियों के लिए एक विशेष जूडो कोर्ट बनाए जाने की घोषणा की गई। यह घोषणा उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने की, जिससे स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खुशी की लहर दौड़ गई। यह जूडो चैंपियनशिप सांसद मनोज तिवारी द्वारा “फिट युवा–विकसित भारत” अभियान के तहत आयोजित सांसद खेल महोत्सव का हिस्सा थी, जिसका उद्देश्य युवाओं को खेलों से जोड़कर उन्हें स्वस्थ और अनुशासित जीवन की ओर प्रेरित करना है।

प्रतियोगिता में न केवल दिल्ली बल्कि हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड से आए बच्चों और युवा खिलाड़ियों ने भी हिस्सा लिया, जिससे यह आयोजन राष्ट्रीय स्तर का बन गया और खेल भावना का शानदार उदाहरण देखने को मिला। समापन समारोह में सांसद मनोज तिवारी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे और उन्होंने विजेता व प्रतिभागी खिलाड़ियों को पदक और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। खिलाड़ियों और उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता विकसित करते हैं और फिट युवा ही विकसित भारत की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है और यहां के बच्चे व युवा सीमित संसाधनों के बावजूद शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।

पार्षद बी.एस. पवार के प्रयासों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि इन्हीं प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए क्षेत्र में जल्द ही एक समर्पित जूडो कोर्ट का निर्माण कराया जाएगा, ताकि खिलाड़ियों को बेहतर अभ्यास और प्रशिक्षण की सुविधाएं मिल सकें। मनोज तिवारी ने यह भी कहा कि उत्तर पूर्वी दिल्ली को अक्सर पिछड़ा हुआ क्षेत्र समझा जाता रहा है, लेकिन यहां के युवाओं में खेलों के प्रति जो जुनून और उत्साह दिखाई दे रहा है, वह इस सोच को पूरी तरह बदलने वाला है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर सही मंच, संसाधन और मार्गदर्शन मिल जाए तो यहां के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी पहचान बना सकते हैं।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में खेल प्रशिक्षक, अभिभावक और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे, वहीं बाहर से आए खिलाड़ियों और उनके कोचों ने भी आयोजन की सराहना करते हुए इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया। कुल मिलाकर सांसद खेल महोत्सव के तहत आयोजित यह जूडो चैंपियनशिप और जूडो कोर्ट निर्माण की घोषणा उत्तर पूर्वी दिल्ली को खेलों के एक नए केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक अहम कदम मानी जा रही है।

‘कोटा फैक्ट्री’ सीजन 3: जितेंद्र कुमार की दमदार ड्रामा नेटफ्लिक्स पर आएगी, रिलीज डेट सामने आई

इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया

Avatar photo
संवाददाता

Priyanka Singh

संबंधित खबरें