Kargil Vijay Diwas 2024: दिल्ली कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

दिल्ली कनॉट प्लेस के सेंट्रल पार्क में BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मौजूदगी में कारगिल विजय दिवस मनाया गया

रिपोर्ट: हेमंत कुमार

कनॉट प्लेस स्थित सेंट्रल पार्क में भाजपा ने कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर उत्सव समारोह का आयोजन किया। वीर जवानों की शहादत को याद करते हुए भाजपा नेताओं ने मशाल लेकर एक कतार में आगे बढ़कर पूरी शान के साथ उत्सव मनाया। समारोह में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत दिल्ली के सांसद और प्रदेश भाजपा पदाधिकारी शामिल हुए। जेपी नड्डा ने कहा कि अगर पाकिस्तान की गंदी नजर देश पर पड़ेगी तो भारत भी पाकिस्तान के घर में घुसकर उसका जवाब देगा। इस मौके पर जेपी नड्डा ने कहा कि इस उत्सव को हम कारगिल दिवस के रूप में तो मनाते ही हैं लेकिन हम वीर जवानों की शहादत को भी याद करते हैं। पाकिस्तान ने किसी चोर की भांति भारत के जवानों पर अटैक किया, जिसका जवाब भारत के जवानों ने भरपूर दिया। विपरीत परिस्थिति में हमारे जवानों ने यह लड़ाई लड़ी थी। दुश्मन चोटी पर था, लेकिन भारत के जवानों ने हार नहीं मानी और बिना किसी रुकावट के योजनाबद्ध तरीके से लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जब कारगिल का युद्ध हो रहा था तो उन्होंने जवानों को जाकर शाबाशी भी दी, क्योंकि वह उत्तर भारत के प्रभारी भी थे। उस वक्त के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने कहा था कि शहीद किसी राज्य या परिवार का नहीं, बल्कि पूरे देश का है। उनकी शहादत को पूरे देश ने सम्मानित भी किया। इसे ही आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के जवानों को पूरे सम्मान के साथ आगे बढ़ाया है।

Hot this week

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...

Topics

Bihar : रामकृष्णानगर में अपराधियों ने युवक को मारी गोली, इलाके में दहशत

Patna (मृत्युंजय) : राजधानी पटना में अपराधियों का तांडव...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img