जयंत चौधरी ने हिंडनबर्ग, जगदीप धनखड़ और सपा नेता पर बोले दो टूक, साधा निशाना

अमर सैनी

नोएडा। राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी मंगलवार दोपहर सेक्टर-1 स्थित राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थान (एनएसटीआई) में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उन्होंने कोलकाता की घटना को शर्मनाक बताते हुए कहा कि ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। जीरो टॉलरेंस होना चाहिए। आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि हिंडनबर्ग का काम और मकसद सभी जानते हैं। उनकी आय का स्रोत किसी से छिपा नहीं है। सेबी चेयरपर्सन पहले ही संयुक्त बयान जारी कर अपनी रिपोर्ट के आरोपों को खारिज कर चुके हैं। उन्होंने राज्यसभा के उपसभापति जगदीप धनखड़ के खिलाफ जया बच्चन के समर्थन में विपक्ष द्वारा बनाए जा रहे मोर्चे पर उन्होंने कहा कि विपक्ष कुछ न कुछ तो करेगा ही। कन्नौज में सपा नेता नवाब सिंह यादव के मामले में उन्होंने कहा कि विपक्ष को पार्टी से ऊपर उठना चाहिए। पार्टी को ऐसे नेताओं का बचाव नहीं करना चाहिए। पूर्व में देखा गया है कि गंभीर मामलों में पार्टियों ने अपने नेताओं का बचाव नहीं किया है।

लैब कर निरीक्षण किया, छात्रों से की बातचीत
एनएसटीआई के अधिकारियों से मुलाकात की और यहां लैब का निरीक्षण किया। यहां अध्ययनरत छात्रों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि एनएसटीआई भारत सरकार द्वारा संचालित एक प्रमुख संस्थान है। इसका उद्देश्य युवाओं को विभिन्न व्यावसायिक और तकनीकी कौशल में प्रशिक्षित करना है। इसका मुख्य उद्देश्य कौशल विकास के माध्यम से रोजगार के अवसर प्रदान करना है। संस्थान के माध्यम से प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले छात्रों को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के लिए तैयार किया जाता है।

Hot this week

Big Indian AI SuperChip Dream: Bharatiya Chips Powering the Electronic Revolution

Indian firms are thus in a position to help...

Gorakhpur : गुरु गोरखनाथ का पूजन कर विजयादशमी शोभायात्रा निकालेंगे गोरक्षपीठाधीश्वर

Gorakhpur : विजयादशमी (दशहरा) का पावन पर्व गोरक्षपीठ की...

Topics

Lucknow : योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक

Lucknow : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर...
spot_img

Related Articles

Popular Categories

spot_imgspot_img